रांची फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार

Jharkhand Crime: रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची के प्रेमनगर में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 13 घंटे बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ और हथियार बरामद हुए।

By : सोनिया रायकवार
Jharkhand Crime: रांची में कोयला कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के बीच राजधानी रांची में कोयला कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार तड़के कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 13 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीठियो इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल दुबे गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके पास से तीन पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

कोयला कारोबारी के घर के बाहर चलाईं गोलियां

मामला कांके के प्रेमनगर का है, जहां शुक्रवार तड़के कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर के बाहर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। संजय मूल रूप से रामगढ़ के उरीमारी के रहने वाले हैं और खलारी क्षेत्र में ईंट-भट्ठा और कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर कांके पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए गए।

घेराबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी

वारदात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं। नगड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र की सीमा के पास रिंग रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक कार को रोककर पूछताछ की गई। कार में सवार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी सीठियो इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम सीठियो पहुंची, जहां मौजूद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सौरभ कुमार उर्फ विलन घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को भी कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

पांच आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार उर्फ विलन, कुंदन उर्फ आदित्य, ऋषभ यादव, गुड्डू मिश्रा और मोहित पासवान के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और फायरिंग के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

हजारीबाग के होटल पर भी हुई फायरिंग

इधर, हजारीबाग के मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पर भी गुरुवार रात बदमाशों ने गोलीबारी की। चारपहिया वाहन से पहुंचे हमलावरों ने होटल पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे शीशे का दरवाजा टूट गया। हालांकि, इस घटना में होटल के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से रांची और हजारीबाग के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड IAS की गालियों से नाराज केयरटेकर ने गला रेतकर की हत्या, 20 लाख लूटने आया था आरोपी

रिटायर्ड IAS की गालियों से नाराज केयरटेकर ने गला रेतकर की हत्या, 20 लाख लूटने आया था आरोपी

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी केयरटेकर वरुण वाल्मीकि को आगरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, लूट की नीयत से आए आरोपी ने डांट के बाद हत्या की।

05 Nov 2026
असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

असम में पुलिस एनकाउंटर में होटल बिलास इन शूटिंग का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर

पुलिस के अनुसार, हिरासत से भागने और पिस्टल छीनने की कोशिश के बाद आत्मरक्षा में हुई फायरिंग में घनकांत गोगोई घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

04 Nov 2026
देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास में TI हत्याकांड के दो आरोपियों का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली

देवास के बरोठा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गजेंद्र उर्फ अक्कू और धीरज को गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश में दोनों घायल हुए और इंदौर रेफर किए गए।

04 Nov 2026
आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आगरा से पकड़ा। भोपाल लाते समय उसने पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया।

03 Nov 2026
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी वरुण कुमार को आगरा से भोपाल लाते समय मुगलिया छाप के पास भागने की कोशिश पर पुलिस ने गोली चलाई। आरोपी का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

03 Nov 2026