UP के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे के हत्यारे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। आरोपी युवक ने बच्चे को जमीन पर 8 बार पटक-पटक कर मार डाला था। वह एकतरफा प्यार में बच्चे की मां से शादी की बार-बार जिद कर रहा था। बच्चे की मां के मना कर दिया तो युवक को गुस्सा आ गया।
युवक को फांसी की सजा
बच्चे की हत्या का CCTV भी सामने आया था। इसमें युवक बच्चे की हत्या करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया था। घटना 30 मई की शिकोहाबाद इलाके की है। सरकारी वकील राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि कोर्ट ने 1 महीने 10 दिन में फैसला दिया। बता दे पुलिस ने 6 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बचाव की पक्ष की तरफ से दलील दी कि घटना के वक्त आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन, कोर्ट ने विराज को आरोपी माना।

CCTV आया सामने
हत्यारे को फांसी की सजा सुनाने में सबसे अहम भूमिका CCTV फुटेज की रही। अदालत में जब फुटेज दिखाया गया तो आरोपी खुद अपने आप को थप्पड़ मारने लगा था। वह घटना से काफी दुखी नजर आ रहा था। वकील ने कहा कि देश स्तर पर फैसले का संदेश दिया जाएगा। साथ ही लोगों में भी विश्वास पैदा होगा।
प्रपोजल ठुकराया तो बच्चे को मारा
आरोप है कि सुनीत की बुआ का बेटा बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक लंबे वक्त से रति पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार वालों के अनुसार, रति ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद से विराज नाराज था। 30 मई की दोपहर 3 बजे विराज भी पुष्पलता के घर पहुंच गया। विराज आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर गया। कुछ दूर जाकर गली में उसने सन्नाटा देखकर बच्चे को 8 बार जमीन पर पटका। इससे आरव के सिर में चोटें आईं। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विराज आरव को गोद में लेकर आया और उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।