इंदौर में मुश्ताक अली ट्राफी खेलने आए हैं खिलाड़ी

Mahakal Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी अक्षर पटेल, रवि विश्नोई और अभिषेक देसाई मंगलवार को महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की.
Mahakal Temple: भष्म आरती में शामि हुए क्रिकेटर अक्षर पटेल-रवि विश्नोई
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी अक्षर पटेल, रवि विश्नोई और अभिषेक देसाई मुश्ताक अली ट्राफी में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे है। उससे पहले अक्षर पटेल और रवि विश्नोई ने भगवान मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद सभी ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना मांगी।
Mahakal Temple: नंदी जी के कान में मनोकामना मांगी
महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकाल मंदिर पहुंचे रवि विश्नोई ने कहा कि महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे। बहुत अच्छा लगता है महाकाल मंदिर आना, मैं दूसरी बार आया हूं।
