Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Cricketer Vaibhav Meets PM Modi: क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छुकर लिए आशीर्वाद…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Cricketer Vaibhav Meets PM Modi: क्रिकेटर ने पीएम मोदी के पैर छुकर लिए आशीर्वाद…

Hema Gupta May 30, 2025

Cricketer Vaibhav Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। वैभव ने पीएम के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

Read More: Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान…

पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ लगभग 10 मिनट तक समय बिताया, हालांकि बातचीत के विषय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह मुलाकात पीएम के दो दिवसीय बिहार दौरे के समापन के समय हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बने वैभव…

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू किया। उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली, जिसमें उन्होंने मात्र 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

इससे पहले सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था (16 साल 157 दिन)।

वैभव ने लगाया शतक..यूसूफ पठान से निकले आगे…

28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कमाल का मुकाबला हुआ, जिसने देखा वाकई उस लम्हे को जीना अपने आप में गर्व की बात है, राजस्थान रॉयल्स की टीम से निकले नन्हें सितारे ने यूसूफ पठान को पीछे छोड़ते हुए 35 गेंद में 100 रन बना दिए। और IPL के इतिहास में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैं बात कर रहीं कर रहीं हूं, वैभव सूर्यावंशी की जो महज 14 साल के है। उन्होंने टीम को जीता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। और राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया।

सूर्यवंशी ने दिया क्रेडिट…

वैभव ने बताया कि – उनकी बेहतरीन पारी के पीछे सिर्फ उनकी मेहनत नहीं है, बल्कि उनके माता पिता की भी मेहनत है, उनकी मम्मी 3 घंटे की नींद लेती की वो खेलने जा सके। और उनके पिता तो उनके पीछे लगे रहते है, की तू कर लेगा भले घर में कमाई नहीं है, लेकिन पिता ने हमेशा सपोर्ट किया। और उन्होंने अपने कोच राहुल द्रविण और अपने सीनियर्स को क्रेडिट दिया।

दूसरे नंबर के सबसे तेज बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बने सूर्यावंशी…

आपको बता दें, पहले नंबर के सबसे तेज खेलने वाले खिलाड़ी क्रिश गिल है, जिन्होंने ने 2013 में बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 30 बाल में सेंचुरी लगाई थी, और दूसरे नंबर पर यूसूफ पठान थे जिन्होंने मुंबई की टीम से 2010 में 37 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी। जिन्हें वैभव ने पीछे छोड़ दिया, वैभव ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 7 चौंके लगाएं। सबसे कम उम्र में टी20 आईपीएल शतक लगाने और गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। और जब वो आउट हुए सभी ने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई पूरा मैदान तालियों से गूंज रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

पहले भी लगा चुके शतक…

बिहार में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने जनवरी 2024 में महज 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. वैभव ने भारत U19 टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले एक मैच में उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष और 23 दिन की उम्र में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरआर के लिए डेब्यू किया और इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

पिता का सपना हुआ पूरा..

स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, वैभव सूर्यवंशी के पिता का सपना था वो क्रिकेटर बने लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। जिसके चलते वो क्रिकेटर नहीं बन सके। लेकिन उन्होंने अपने बेटे वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट सफर में खूब साथ दिया। वो अब अपने सपने को उनके माध्यम से जीना चाहते हैं।

सूर्यवंशी को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता रोजाना उन्हें समस्तीपुर से पटना के जेनिथ क्रिकेट एकेडमी लाते थे, ताकि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। वो वहां कोच मनीष ओझा से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे। उनके पिता ने वैभव को क्रिकेटर बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वैभव का यह यात्रा यह सिखाती है कि अगर किसी में मेहनत और समर्पण हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता पार किया जा सकता है।

IPL में शानदार प्रदर्शन…

वैभव का यह IPL सीजन बेहद शानदार रहा।

7 मैचों में 252 रन

एवरेज: 36

स्ट्राइक रेट: 206.55

एक शतक और एक अर्धशतक शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RAISEN MP: रायसेन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपहृत विधायक के पोते दिव्यम को सकुशल किया बरामद
Next: GUJRAT NEWS: गांव का पानी गांव में रखने की दिशा में गुजरात ने शुरू किया कुएं रिचार्ज अभियान!”

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.