Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Cricket Rules Change 2026: क्रिकेट के 73 नियमों में बदलाव, अक्टूबर से होंगे लागू!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Cricket Rules Change 2026: क्रिकेट के 73 नियमों में बदलाव, अक्टूबर से होंगे लागू!

Hema Gupta February 4, 2026

Cricket Rules Change 2026: क्रिकेट की दुनिया में बड़ा अपडेट सामने आया है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट के 73 नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जो 2022 के बाद का सबसे बड़ा संशोधन माना जा रहा है। इनमें टेस्ट मैच के आखिरी ओवर, ओवरथ्रो, डेड बॉल, बाउंड्री कैच, विकेटकीपर की पोजीशन जैसे कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं।

लेमिनेटेड बैट को भी सशर्त मंजूरी मिली है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से स लागू होंगे। MCC का कहना है कि -‘ये बदलाव खेल को और अधिक रोमांचक, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए किए गए हैं।’

1. टेस्ट मैच में दिन का आखिरी ओवर अब हर हाल में होगा पूरा

टेस्ट क्रिकेट में दिन के अंतिम ओवर को लेकर नया नियम लागू किया है। अब अगर आखिरी ओवर में विकेट गिरता भी है, तो ओवर पूरा कराया जाएगा। MCC ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि -‘यह अनुचित माना गया कि अगर दिन के अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर रही टीम विकेट लेती है, तो बल्लेबाजी टीम को नया बल्लेबाज भेजने की जरूरत नहीं पड़ती।’

आगे कहा गया कि-

‘इससे समय की बचत भी नहीं होती, क्योंकि बची हुई गेंदें अगले दिन पूरी करनी ही पड़ती हैं। साथ ही इससे खेल का रोमांच कम हो जाता है। नया बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों से बच जाता है। क्योंकि आमतौर पर उस समय गेंदबाजों के लिए हालात अनुकूल होते हैं। नए नियम के तहत अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो अंतिम पूरा किया जाएगा, भले ही उस दौरान विकेट गिर जाए।’

2. ओवरथ्रो और डेड बॉल की परिभाषा में स्पष्टता

ओवरथ्रो और मिसफील्ड के बीच अब साफ अंतर किया गया है। ओवरथ्रो सिर्फ तब माना जाएगा जब फील्डर विकेट पर गेंद फेंकता है और वह आगे निकल जाती है। अगर बाउंड्री पर गेंद रोकते समय हाथ से फिसलकर निकल जाए, तो इसे मिसफील्ड कहा जाएगा।

डेड बॉल के नियम में भी बदलाव

‘अब गेंद सिर्फ गेंदबाज या विकेटकीपर के हाथ में होने जरुरी नहीं है। अगर वह किसी फील्डर के पास रुक गई हो या मैदान पर थम गई हो, और अंपायर को लगे कि रन लेना संभव नहीं, तो वह डेड बॉल घोषित कर सकता है। अंपायरों को अब बॉल डेड होने का फैसला लेने में ज्यादा छूट मिलेगी, जिससे खेल सुचारू रहेगा।’

3. लेमिनेटेड बैट को क्लब स्तर पर सशर्त मंजूरी

लेमिनेटेड या टाइप-डी बैट, जो लकड़ी के2-3 टुकड़ों को जोड़कर बनाए जाते हैं, अब ओपन एज क्लब क्रिकेट में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। ये बैट पारंपरिक सिंगल-पीस बैट से सस्ते होते हैं। ओपन एज क्रिकेट में सभी उम्र के खिलाड़ी खेल सकते हैं, जहां उम्र की कोई सीमा नहीं होती।

MCC ने कहा कि- ‘इससे क्लब स्तर पर क्रिकेट अधिक सुलभ बनेगा, लेकिन उच्च स्तर के मैचों में अभी इनकी मंजूरी नहीं है।’

4. हिट विकेट नियम में कन्फ्यूजन दूर

हिट विकेट के नियम को और स्पष्ट किया गया है ताकि फैसलों में कोई असमंजस न रहे।
1. अगर बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद संतुलन बिगड़ने से स्टंप्स पर गिरता है, तो वह आउट होगा, भले गेंद कितनी दूर जा चुकी हो। लेकिन अगर फील्डर से टक्कर की वजह से ऐसा होता है, तो नॉट आउट रहेगा।

2. बल्ला छूटने पर: अगर बल्ला सीधे स्टंप्स पर लगता है, तो आउट; लेकिन अगर पहले विकेटकीपर या फील्डर को छूता है, तो नॉट आउट।

MCC ने इन बदलावों से खेल की निष्पक्षता बढ़ाने का दावा किया है।

5. बॉल और बैट के नए मानक

MCC ने महिला और जूनियर खिलाड़ियों की सलाह से गेंदों के नए मानक तय किए हैं। अब गेंदों को तीन साइज में बांटा गया है:-

साइज-1: पुरुष क्रिकेट के लिए वही पुरानी गेंद, कोई बदलाव नहीं।

साइज-2: महिला और जूनियर खिलाड़ियों के लिए हल्की और छोटी गेंद, खेलने में आसानी के लिए।

साइज-3: छोटे बच्चों के लिए सबसे हल्की और छोटी गेंद, सीखने में मददगार।

सभी साइज की गेंदों में गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा के नियम एक जैसे रहेंगे। इससे महिला और जूनियर क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब बनाता है क्रिकेट के नियम

क्रिकेट नियमों का संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) 1787 में स्थापित लंदन का एक प्रतिष्ठित प्राइवेट क्लब है। इसने 1788 में क्रिकेट के पहले आधिकारिक नियम बनाए थे।

आज भी MCC के पास क्रिकेट नियमों का कॉपीराइट है, भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल का संचालन करे। MCC नियमों को समय-समय पर अपडेट करता है ताकि खेल आधुनिक चुनौतियों से निपट सके।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Amroha Woman Murdered: युवक ने दिनदहाड़े चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से की हत्या!
Next: देहरादून बस हादसे में घायलों से CM धामी ने की मुलाकात, इलाज का दिया भरोसा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.