Cricket News: टी20 वर्ल्डकप 2024 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का ग्रैंड वेलकम हुआ। भारत की टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जीत का क्रेडिट कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूरी टीम को मिला। लेकिन इसके बाद अब BCCI के सचिव जय शाह ने अब रेस्पोंस दिया है। जय शाह ने टीम इंडिया की इस जीत का क्रेडिट टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को दिया है।
खत्म हुआ राहुल का कार्यकाल
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की भारत की जीत में बहुत बड़ी भूमिका रही है। इसी के साथ उनका टीम इंडिया के कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया है। बतादें द्रविड़ टी20 विश्व कप तक के लिए ही टीम इंडिया के साथ जुड़े थे। राहुल द्रविड़ लगातार दो बार हेड कोच रहे।
Read More- ICC Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारत? इस जगह होंगे मैच…
Cricket News: जय शाह ने दिया बयान
आपको बतादें BCCI ने जय शाह का एक वीडियो पोस्ट किया है। जय शाह ने उस वीडियो में कहा, ”टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते 1 साल में हमारा ये तीसरा फाइनल था। मैंने राजकोट में कहा था जून 2024 में दिल भी जीतेंगे। हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया”
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
Cricket News: जिम्बाब्वे दौरे पर है भारतीय टीम
इस सब के अलावा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। इस दौरे पर शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह जैसे युवा प्लेयर्स को मौका दिया है। दूसरा टी20 मुकाबला अभी चल रहा है। जिसमे भारत अच्छी स्थिति में नजर आ रही है।