Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की एंट्री, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच!

Hema Gupta July 16, 2025

Cricket in Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट की 128 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी होने जा रही है। क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है।

Read More: IND vs ENG 3rd Test Match: जडेजा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जीत के बाद शुभमन और स्टोक ने दिया बड़ा बयान!

आपको बता दें कि, सभी मुकाबले T-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और यह मुकाबला 12 जुलाई 2028 में शुरु होगा और 29 जुलाई 2028 तक चलेगा। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल…

पोंमोना के फेयर ग्राउंड्स में बनेगा अस्थायी स्टेडियम…

लॉस एंजेलिस से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्टेडियम में क्रिकेट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसके लिए एक अस्थायी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

भारतीय समयानुसार मैच का समय…

फैंस के लिए मैच का समय तोड़ा असामान्य सा है, क्योकि भारतीय समय के अनुसार मैच रात 9.30 बजे, जबकि दूसरा मुकाबला अगले दिन सुबह 7 बजे से शुरु होगा। ज्यादातर इस टूर्नामेंट में एक दिन में 2 मैच खेले जाएंगे।

वहीं 14 जुलाई और 21 जुलाई को कोई मुकाबला नहीं होगा।

मैंन्स और वोमेंस वर्ग में 6-6 टीमें करेंगी पार्टीसिपेट…

इस टूर्नामेंट में मेंस और वोमेंस वर्ग में 6 -6 अंतरराष्ट्रीय टीमें खेलेंगी। इसमें कुल मिलाकर 180 खिलाड़ी भाग लेंगे, हर टीम के लिए 15 खिलाड़ियो को चुना जाएगा।

आपको बता दें कि ओलिंपिक आयोजकों की ओर से अब तक को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई हैं, हालांकि, इसकी मेजबानी कर रहें USA की टीम का खेलना तो पहले से तय माना जा रहा है। बाकी 5 टीमों का क्वालिफाइंग राउंड होगा।

यादगार विरासत छोड़ने की कोशिश करेंगे’- LA की मेयर करेन बास…

लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने कहा,

“जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम हर इलाके को उजागर करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि LA ओलिंपिक 2028 एक यादगार विरासत बनकर रह जाए।”

USA ने पहले टी-20 वर्ल्ड कप किया होस्ट…

USA ने 2024 में वेस्ट इंडीज के साथ मिलकर टी-20 वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी की थी। न्यूयॉर्क, डलास और फ्लोरिडा जैसे शहरों में मुकाबले हुए थे। भारत-पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले की मेजबानी भी न्यूयॉर्क ने की थी।

1900 में हुआ था ओलिंपिक में क्रिकेट का आखिरी बार मुकाबला…

क्रिकेट को आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था। उस समय केवल एक मैच खेला गया था जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से क्रिकेट ओलिंपिक से बाहर रहा।

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी मिल चुकी है जगह

क्रिकेट को 2 बार कॉमनवेल्थ गेम्स (1998 और 2022) में और तीन बार एशियन गेम्स (2010, 2014, 2023) में शामिल किया गया। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता।

‘

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kiara Siddharth Became Parents: कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजी किलकारी, कपल ने शेयर की खुशखबरी…
Next: chhattisgarh assembly session…साइबर-क्राइम पर घिरे गृहमंत्री

Related Stories

iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
US-Israel Iran War Live Updates
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा

Shital Sharma March 2, 2026
IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.