आईईडी ब्लास्ट में CRPF के जवान घायल

Naxal Attack: बीजापुर के जिस इलाके में 6 जनवरी को 8 जवान शहीद हुए थे, वहां एक बार फिर नक्सलियों का कायराना हरकत करते हुए.नक्सलियों ने CRPF के जवानों को एक बार फिर नक्सलियों ने निशाना बनाया है.
Naxal Attack:IED ब्लास्ट में जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत देखने को मिला. नक्सलियों ने एरिया डोमिनेशन में निकले CRPF के जवानों को निशाना बनाया. आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गए. घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. यह ब्लास्ट बीजापुर के महादेव घाट के पास हुई है.
Naxal Attack:सर्चिग पर निकले CRPF के जवान
जानकारी के मुताबिक, CRPF 196 वाहिनी के जवान घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर के महादेव घाट इलाके में गश्ती पर निकले हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों के बिछाये आईईडी बम के चपेट नें जवान आ गए. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.
Naxal Attack:जहां शहीद हुए जवान वही बिछाया जाल
बता दें कि 6 जनवरी को बीजापुर के महादेव घाट के पास कुटरू के जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में एक ड्राइवर और 8 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवान शामिल थे. शहीद हुए जवान एक एंटी-नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे.
