टॉपर जीतेंगे 51 हजार कैश
Cow Science Exam CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार गौ विज्ञान परीक्षा होने जा रहा है। इस परीक्षा में जीतने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.परीक्षा के लिए 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा।
5 लाख छात्र करेंगे पार्टिसिपेट
इस परीक्षा को राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसमें स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे। संगठन के प्रांत संयोजक इरन्ना सपारे और सुबोध राठी के मुताबिक प्रदेश में 5 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
Read More- Elephant News: कोरियां में ‘गजराज’ का आतंक
Cow Science Exam CG: परीक्षा उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति नॉलेज देना है। वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व समझाना है। कहीं ना कहीं समाज गो पालन से दूर हो रहा है, जिसके कारण गाय को लावारिस सड़कों पर छोड़ा जा रहा है।इससे रोज सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। इस अभियान में परीक्षा के साथ-साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, सेमिनार, व्याख्यान होंगे।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
Cow Science Exam CG: ऐसे करे पार्टिसिपेट
परीक्षा के आयोजन से जुड़े लोग हर स्कूल-कॉलेज में जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के बारे में बच्चों को बताएंगे। एक किताब भी बच्चों को दी जाएगी। ये किताब गाय से जुड़ी नॉलेज पर आधारित है। इसी किताब से जुड़े सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे। स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन के लिए 50 से 100 रुपए फीस तय की गई है। 12 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में कैंडिडेट्स को सम्मानित किया जाएगा।
