Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Eco-friendly ganesha: गोबर के गणेश आस्था के साथ देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • देश-विदेश

Eco-friendly ganesha: गोबर के गणेश आस्था के साथ देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sanjay Bairagi August 23, 2025

Eco-friendly ganesha:अजब गजब मध्यप्रदेश में हमेशा से प्रकृति के संरक्षण के लिए जाना जाता रहा है समय समय पर तमाम उदाहरण भी देखने को मिलते है। एक बार फिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की महिलाएं प्रकृति के संरक्षण का अनोखा तरीका लेकर आईं है । ये महिलाएं इस गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं गोबर से बनाने जा रही हैं. जो आस्था के साथ पर्यावरण के संतुलन के बेहतरीन उदाहरण पेश करती है।

महिलाओं दे रही गोबर के गणेश से प्रकृति संरक्षण का संदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 200 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के लाडवन गांव की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई मिसाल पेश कर रही हैं। यहां महिलाएं गाय के गोबर से गणेश जी की पर्यावरण-हितैषी मूर्तियां बना रही हैं। इन मूर्तियों के विसर्जन के बाद पानी दूषित नहीं होता, बल्कि मिट्टी और जल को जीवनदायी बनाता है।

 eco-friendly ganesha
eco-friendly ganesha

गांव की रम्भा बनी मिसाल

गांव की 50 साल की रम्भा बाई बताती हैं कि उनकी चिंता सिर्फ अपने बेटों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी धरती के भविष्य को लेकर है। मूर्ति बनाते समय उनकी सोच यही रहती है कि ये मूर्तियां विसर्जन के बाद धरती को जहर नहीं, बल्कि जीवन लौटाएं।

अपने साथ 35 महिलाओं को जोड़ा

रम्भा बाई कहती हैं कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियां पानी में घुलती नहीं और उनसे जल-जंतु व पशु-पक्षी प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि गांव की 35 महिलाओं ने ट्रेनिंग लेकर गोबर से मूर्तियां बनाना शुरू किया।

लाडली बहना के पैसों से करी शुरुआत

शुरुआत आसान नहीं थी। रम्भा बाई ने जब परिवार से पैसे मांगे तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि मजदूरी से घर-गृहस्थी ही मुश्किल से चल पाती है। तब उन्होंने “लाडली बहना योजना” से मिले पैसे का इस्तेमाल किया। आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने सांचे और सामग्री मंगवाई और मूर्तियों का काम शुरू कर दिया।

महिलाओं की आजीविका बनी गोबर गणेश

आज लाडवन गांव की महिलाएं न सिर्फ आस्था से जुड़ा कार्य कर रही हैं, बल्कि पर्यावरण बचाने के साथ अपनी आजीविका भी मजबूत कर रही हैं। गाय के गोबर से बने गणेश अब गांव की पहचान बन गए हैं और आने वाले समय में ये पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनेगी।

 शिक्षा से कहीं ज्यादा बड़ी है रम्भा की सोच

Eco-friendly ganesha:हम में से कई पढ़े लिखे लोग पर्यावरण संरक्षण की बातें करते है तमाम लोग लम्बे लम्बे व्याख्यान देते है और दूसरी तरफ उन्हीं व्याख्या में प्लास्टिक की बोतल से पानी पीकर और प्लास्टिक बढ़ाते है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की कम शिक्षा प्राप्त महिला पर्यावरण संरक्षण का यह सच्चा प्रयास हमें उन से सीखने का अवसर प्रदान करता है ।

 

Readmore: Scindia praises Collector: अशोकनगर कलेक्टर के काम पर कायाल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

About the Author

Sanjay Bairagi

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Scindia praises Collector: अशोकनगर कलेक्टर के काम पर कायाल हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Next: “aaj ka rashifal in hindi: 24 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”

Related Stories

Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.