Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • cough syrup tragedy: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड… फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम… मौत का आकड़ा 11 हुई
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

cough syrup tragedy: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड… फिर 1 बच्ची ने तोड़ा दम… मौत का आकड़ा 11 हुई

divya mistry October 4, 2025

cough syrup tragedy: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप सेवन से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस गंभीर मामले में 2 साल की एक और मासूम बच्ची योगिता ठाकरे ने दम तोड़ दिया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे नागपुर के अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

cough syrup tragedy
cough syrup tragedy

एक खास कफ सिरप का सेवन किया

योगिता छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र के बढ़कुही गांव की रहने वाली थी। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की मौत किडनी फेल होने से हुई है। अब तक सामने आए सभी मामलों में एक समान लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसमें बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी बच्चों ने एक खास कफ सिरप का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल

योगिता की मौत के साथ ही कफ सिरप कांड में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। इन बच्चों की उम्र 1 साल से लेकर 6 साल के बीच थी। यह मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

cough syrup tragedy: बच्चों की किडनी फेल हो रही

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही कफ सिरप के नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। इससे पहले, कुछ नमूनों की जांच में जहरीले तत्व मिलने की पुष्टि भी हो चुकी है, जिससे बच्चों की किडनी फेल हो रही है।

लापरवाही बरती गई

इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रही है और लापरवाही बरती गई है।

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड ने न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है, बल्कि अभिभावकों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अधिकारी नहीं सुनते, सीधे CM से करें शिकायत, उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन नंबर जारी
Next: CG NEWS : रायपुर में कारोबारी से लगभग डेढ़ करोड़ रूपये के जेवर लेकर बदमाश फरार

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.