Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • झारखंड
  • Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का आया पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • झारखंड

Coronavirus Ranchi: रांची में कोरोना का आया पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

himani Shrotiya May 26, 2025

Coronavirus Ranchi: रांची में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। रविवार को इस नई लहर का पहला कोविड-19 मामला सामने आया है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि वैक्सीनेशन के कारण यह वायरस लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। रांची के सेंटेविटा अस्पताल में एक 50 वर्षीय पुरुष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

रांची में आया कोरोना संक्रमित

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि यह मरीज हाल ही में मुंबई से रांची आया था। रांची पहुंचने के बाद उसे कोरोना के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उसकी जांच की गई। जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई। डॉ. प्रभात ने बताया कि इस मरीज ने मुंबई में भी अपनी जांच कराई थी, जहां उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रांची में दोबारा जांच के बाद भी वही परिणाम सामने आए। मरीज की स्थिति स्थिर है और उसे अस्पताल में उचित इलाज दिया जा रहा है।

Read More:  COVID cases in Patna: पटना में कोरोना की फिर एंट्री, दो पॉजिटिव केस सामने आने से बढ़ी चिंता

Coronavirus Ranchi: सतर्क रहने की अपील

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों ने कोविड-19 की वैक्सीन ले ली है, जिसके कारण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। वैक्सीनेशन के चलते वायरस का प्रभाव कम हो गया है और यह गंभीर बीमारी का रूप नहीं ले पा रहा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। लक्षणों के आधार पर समय रहते इलाज शुरू करने से मरीज जल्दी ठीक हो सकता है।

कोरोना से बचने के उपाय

कोरोना के लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकान और गले में खराश शामिल हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और बार-बार हाथ धोएं। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति बाहर से आ रहा है, तो उसे कुछ दिनों तक अपनी सेहत पर नजर रखनी चाहिए। अगर कोई लक्षण दिखे, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना चाहिए।

Coronavirus Ranchi: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रांची प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले को लेकर सतर्क है। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग या विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Arbaaz’s Wife Shura Pregnant: पैरेंट्स बनने वाले हैं अरबाज और शूरा? वीडियो वायरल…
Next: Barwani News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे बड़वानी,जलवायु परिवर्तन को लेकर जताई गहरी चिंता

Related Stories

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
  • झारखंड

झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

divya mistry February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई पर रोक

divya mistry February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.