Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Corn Silk Tea Benefits: भुट्टे के बाल डायबिटीज से लेकर पथरी के इलाज तक फायदेमंद!
  • Lifestyle

Corn Silk Tea Benefits: भुट्टे के बाल डायबिटीज से लेकर पथरी के इलाज तक फायदेमंद!

Hema Gupta September 19, 2025

Corn Silk Tea Benefits: बरसात के मौसम में सड़क किनारे गर्मागर्मा भुट्टे खाने का मजा ही अलग है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस भुट्टे को सेंकने से पहले छीलकर उसके बाल फेंक दिए जाते हैं, वही बाल असली औषधि हैं। भुट्टे के बाल को अक्सर लोक बेकार समझकार डस्टबिन में डाल देते हैं, जबकि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में इन्हें कई रोगों के इलाज में उपयोगी बताया गया है।

Read More: Raw Papaya Benefits: जानिए कच्चा पपीता क्यों है हेल्थ के लिए खजाना, इसे खाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे…

भुट्टे के बालों में मौजूद पोषक तत्व…

भुट्टे के बालों में कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इनमें विटामिन A, B2, C, E और K मौजूद रहते हैं। साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन और कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होते हैं।

Corn Silk Tea कैसे बनाएं?

भुट्टे के बालों का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है कॉर्न सिल्क टी। एक गिलास पानी उबालें, उसमें भुट्टे के बाल डालकर कुछ देर उबालें। गैस बंद कर 15-20 मिनट ढककर रख दें। छानकर इसमें थोड़ा नींबू मिला लें।

यह चाय आप फ्रिज में दो से तीन दिन तक स्टोर कर सकते हैं। सुबह खाली पेट पीने पर इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।

भुट्टे के बालों की चाय के 5 बड़े फायदे

वजन घटाने में मददगार…

कॉर्न सिल्क टी शरीर को डिटॉक्स करती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। इसमें मौजूद फाइबर फैट बर्न करने और वजन कम करने में सहायक होते हैं।

डायबिटीज को करे कंट्रोल…

शोध बताते हैं कि भुट्टे के बालों में मौजूद फ्लेवोनॉइड इंसुलिन को एक्टिवेट करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज दिन में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।

किडनी को रखे स्वस्थ…

भुट्टे के बालों की चाय किडनी को क्लीन करने में मदद करती है। यह शरीर से नाइट्रेट्स और टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और किडनी स्टोन बनने का खतरा कम करती है।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद…

यह चाय डाययूरेटिक यानी मूत्रवर्धक होती है। इससे शरीर का अतिरिक्त सोडियम बाहर निकल जाता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। रिसर्च में भी पाया गया है कि यह हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

सूजन करें कम..

कॉर्न सिल्क में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं। इससे दिल की बीमारियों और डायबिटीज का खतरा भी घटता है।

सावधानियां…

1. भुट्टे के बालों की चाय भले ही फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

2. इसे दिन में एक बार से ज्यादा न पिएं।

3. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसका सेवन न करें।

4. इससे बार-बार पेशाब आ सकता है, इसलिए हाइड्रेशन बनाए रखें।

5. अगर पेशाब की मात्रा असामान्य रूप से ज्यादा बढ़ जाए तो इसका सेवन रोक दें।

क्यों न करें Corn Silk को नजरअंदाज?

अगली बार जब भी आप सड़क किनारे भुट्टा खाने का मजा लें, तो उसके बालों को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। यह छोटे-छोटे रेशे आपके लिए नेचुरल मेडिसिन का काम कर सकते हैं। चाहे डायबिटीज हो, किडनी स्टोन का खतरा या हाई बीपी की समस्या, भुट्टे के बाल आपकी सेहत को बेहतर बनाने में खास भूमिका निभा सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड-हिमाचल: बारिश की तबाही, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू, बाढ़ और लैंडस्लाइड
Next: Raipur: सीएम साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरि झंडी, रोज लगाएगी 3 फेरे, जान ले कितना है किराया

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.