Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Coolie OTT Release: Rajinikanth की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम और कब?
  • एंटरटेनमेंट

Coolie OTT Release: Rajinikanth की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम और कब?

Hema Gupta September 11, 2025

Coolie OTT Release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुली’ अब सिनेमाघरों से निकलकर OTT प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त कमाई की थी और अब दर्शकों के पास इसे घर बैठे देखने का मौका है।

Read More: Coolie Film ‘Monica’ Song Out: ‘कुली’ का दूसरा गाना ‘Monica’ हुआ वायरल, पूजा के डांस ने मचाया तहलका…

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई…

कुली को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के समय फिल्म का क्लैश ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से हुआ था। इसके बावजूद, लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने दुनिया भर में 514 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इस कमाई के साथ कुली 2025 तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

Prime Video पर होगी रिलीज…

प्राइम वीडियो ने आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि ‘कुली’ अब 11 सितंबर 2025 से उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म आज रात 12:01 बजे से देखी जा सकती है। दर्शकों के लिए फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

हिंदी वर्जन की डिमांड…

हालांकि फिल्म की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हिंदी डब वर्जन की डिमांड करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा – “हिंदी में कब रिलीज होगी?” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यह फिल्म ओटीटी पर भी सुपरहिट साबित होगी।

स्टार कास्ट ने जमाया रंग…

फिल्म में रजनीकांत दमदार अवतार में नजर आते हैं। उनके साथ श्रुति हासन, पूजा हेगड़े, रचिता राम, सत्यराज, सौबिन शाहिर और कन्ना रवि जैसे सितारे शामिल हैं। खास बात यह है कि फिल्म में आमिर खान का कैमियो रोल भी है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

हाई बजट और जबरदस्त म्यूजिक…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुली का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जिसने एक्शन सीक्वेंसेज के साथ फिल्म का इम्पैक्ट और बढ़ा दिया।

फिल्म की कहानी…

कुली की कहानी देवा नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। देवा अपने दोस्त की मौत की वजह जानने निकलता है और इस सफर में उसका सामना खतरनाक गैंगस्टर साइमन और उसकी गैंग से होता है। इसके बाद कहानी में ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore MY Hospital: इंदौर चूहा कांड पर सख्त हाईकोर्ट
Next: MP ISIS Terrorist Arrest: MP के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 5 संदिग्ध आतंकी पकड़े

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.