Hania Aamir : पाकिस्तानी एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर उठे सवाल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लहंगा-चोली पहनकर शादी में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके डांस मूव्स की तारीफ के साथ-साथ आलोचना भी हो रही है।
क्या है मामला?
हानिया आमिर ने हाल ही में एक शादी में शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस यशमा गिल के साथ जमकर डांस किया। ये शादी यशमा गिल की छोटी बहन की थी। वीडियो में हानिया के लहंगा-चोली लुक को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना ख्वाजा बयत ने सवाल खड़े किए।
हिना ने कमेंट किया, “क्या लोग कमीज भूल गए हैं?”
पहले भी कपड़ों को लेकर हो चुका विवाद
ये पहली बार नहीं है जब हानिया आमिर को अपने कपड़ों की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। हालांकि, हानिया आमिर पर इन बातों का कोई असर नहीं दिखता।
हानिया का बेबाक अंदाज
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली हानिया आमिर बिंदास अंदाज में अपनी जिंदगी जीती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट्स में उनका मस्ती भरा और बेपरवाह रवैया साफ झलकता है।
