Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Disadvantages of Eating Rock Salt: सेंधा नमक के लगातार सेवन से हार्ट और किडनी हो सकते हैं फेल!
  • Lifestyle

Disadvantages of Eating Rock Salt: सेंधा नमक के लगातार सेवन से हार्ट और किडनी हो सकते हैं फेल!

Hema Gupta September 20, 2025

Disadvantages of Eating Rock Salt: सेंधा नमक का इस्तेमाल आजकल ज्यादा होने लगा है। इसका स्वाद कई लोगों को पसंद आता है, इस नमक को रॉक सॉल्ट या इंडियन पिंक सॉल्ट भी कहते हैं, शरीर के लिए यह सामन्य नमक से ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है?

Read More: Corn Silk Tea Benefits: भुट्टे के बाल डायबिटीज से लेकर पथरी के इलाज तक फायदेमंद!

सूत्रो के अनुसार, डॉ. सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि – सेंधा नमक का लगातार इस्तेमाल हृदय और किडनी दोनों पर बुरा असर डाल सकता है।

हाइपरकेलेमिया का खतरा…

सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसके लंबे समय तक सेवन से शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरकेलेमिया कहा जाता है। हाइपरकेलेमिया एक गंभीर स्थिति है जिसमें रक्त में पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है।

यह स्थिति हृदय, मांसपेशियों और नसों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। यदि पोटैशियम का स्तर 5 तक पहुँच जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, जो लोग पहले से किसी हृदय या किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लिए सेंधा नमक बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

आयोडीन की कमी से घेंघा रोग का खतरा….

सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा कम होने के कारण इसका लगातार सेवन घेंघा रोग (Goiter) जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। आयोडीन की कमी शरीर में थायरॉयड ग्रंथि को प्रभावित करती है और कई बार मोटापे, थकान और मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

इसलिए डॉ. सिराज सिद्दीकी का सुझाव है कि सेंधा नमक का सेवन केवल सफेद नमक के साथ मिलाकर ही किया जाए। सफेद नमक में आयोडीन की सही मात्रा पाई जाती है और इसे सरकार की ओर से आयोडाइज किया जाता है।

सेंधा नमक और सफेद नमक क्या है फर्क?

देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सिराज सिद्दीकी के अनुसार, सेंधा नमक और सफेद नमक का स्वाद लगभग एक जैसा लगता है, लेकिन इनकी तासीर और पोषण तत्व अलग होते हैं।

सफेद नमक

1. आयोडीन की पर्याप्त मात्रा होती है।

2. पोटैशियम की मात्रा कम होती है।

3. हृदय और थायरॉयड के लिए सुरक्षित।

सेंधा नमक

1. आयोडीन की मात्रा बहुत कम होती है

2. पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है

3. लंबे समय तक सेवन करने पर हाइपरकेलेमिया का खतरा

इसलिए डॉ. सिद्दीकी का सुझाव है कि सेंधा नमक का सेवन केवल सफेद नमक के साथ मिलाकर करना चाहिए ताकि शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहे।

हाइपरकेलेमिया के लक्षण…

हाइपरकेलेमिया की शुरुआती स्थिति में कई लोग इसे पहचान नहीं पाते। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

1. थकान और कमजोरी।

2. दिल की धड़कन अनियमित होना।

3. मांसपेशियों में कमजोरी या अकड़न।

4. कभी-कभी चक्कर आना या सांस लेने में दिक्कत।

यदि इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो हाइपरकेलेमिया गंभीर रूप ले सकता है और किडनी या हृदय फेल होने का खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ का सुझाव…

सूत्रो के अनुसार, डॉ. सिराज सिद्दीकी का कहना है कि, “जो लोग निरंतर सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, उनमें हाइपरकेलेमिया की समस्या हो जाती है। इसलिए इसे पूरी तरह से बंद करने की बजाय सफेद नमक के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पोटैशियम और आयोडीन का संतुलन बना रहता है और हृदय तथा किडनी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।”

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि किसी भी तरह का नमक अत्यधिक मात्रा में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन और हेल्दी डाइट बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: दतिया में भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन,19 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Next: जम्मू और कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.