Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Contact Lens Side Effects: आई लेंस पहनते हैं? तो हो जाइए सावधान!
  • Lifestyle

Contact Lens Side Effects: आई लेंस पहनते हैं? तो हो जाइए सावधान!

Hema Gupta October 5, 2025

Contact Lens Side Effects: हमारे शरीर में आंखें सबसे सेंसटीव और बेहद अहम हिस्सा होती है, हम आंखो से ही दुनिया की खूबसूरती देख पाते हैं। बदलती लाइस्टाइल के चलते अब बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को चश्मा बहुत जल्द लगने लगता है, लेकिन कई लोगों को चश्मा पसंद नहीं होता तो वो कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गलत तरीके से या लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनना आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

Read More: Cardamom Health Benefits: इलायची में छुपा है स्वास्थ्य का खजाना, जानिए इसके नुकसान और फायदे…

क्यों हो सकते हैं कॉन्टैक्ट लेंस खतरनाक?

कॉन्टैक्ट लेंस को सीधे आंख पर लगाया जाता है। यह कॉर्निया को ढक लेता है और आंख में ऑक्सीजन की सप्लाई को कम करता है। ऐसे में लंबे समय तक लेंस पहनने से आंखों में कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं। रिसर्च बताती है कि कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल आंखों में इंफेक्शन, एलर्जी, ड्राई आई और यहां तक कि कोर्नियल अल्सर (Corneal Ulcer) जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से होने वाले नुकसान…

एलर्जी और इंफेक्शन…

लेंस को लंबे समय तक पहनने से आंखों के कॉर्निया पर घर्षण होता है। इससे आंखों में एलर्जी, लालपन और बार-बार खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार यह इंफेक्शन में भी बदल जाता है, जो आंख की रोशनी को प्रभावित कर सकता है।

ड्राई आई सिंड्रोम…

लेंस पहनकर लंबे समय तक काम करने या मोबाइल-लैपटॉप पर लगातार देखने से आंखें सूख जाती हैं। इस स्थिति को ड्राई आई सिंड्रोम कहते हैं। इसमें आंखों में जलन, पानी गिरना और चुभन महसूस होती है।

आंखों में तेज दर्द और जलन…

कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जब आंख को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, तो आंखों में तेज दर्द, जलन और सिरदर्द तक हो सकता है। गंभीर मामलों में दृष्टि (Vision) भी प्रभावित हो सकती है।

पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस…

ज्यादा देर तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) यानी पिंक आई हो सकता है। इस स्थिति में आंखें लाल हो जाती हैं और उनमें से पानी आने लगता है। पिंक आई संक्रामक भी हो सकता है, इसलिए समय पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

Do not wear contact lenses in monsoons

आंखें लाल होना और सूजन..

गलत तरीके से लेंस पहनना या साफ-सफाई न रखना आंखों में सूजन और लालिमा का कारण बन सकता है। आंखों में बार-बार पानी आना और धुंधला दिखना भी इसके लक्षण हैं।

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखें:-

1. हमेशा अच्छी क्वालिटी और डॉक्टर की सलाह से ही कॉन्टैक्ट लेंस खरीदें।

2. लेंस पहनने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं।

3. लेंस को साफ रखने के लिए केवल लेंस सॉल्यूशन का ही इस्तेमाल करें, नल का पानी या थूक बिल्कुल न लगाएं।

4. सोते समय कॉन्टैक्ट लेंस कभी न पहनें।

5. अगर आंखों में जलन, दर्द, पानी आना या लालिमा हो तो तुरंत लेंस उतार दें और डॉक्टर से संपर्क करें।

6. लंबे समय तक लगातार कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें, बीच-बीच में आंखों को आराम दें।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS :केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बुलाई बैठक,राज्यों के हेल्थ सेक्रेटरी और ड्रग कंट्रोलर होंगे शामिल
Next: Jabalpur crime: भौंकने पर लाठियों से मारकर स्ट्रीट डॉग्स के 2 बच्चों की हत्या

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.