MP CONGRESS: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी 16 दिसंबर को भोपाल में एक विशाल शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। यह प्रदर्शन विधानसभा के सीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले आयोजित किया जा रहा है और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपनी रणनीति को सदन और सड़क दोनों स्तरों पर तैयार किया है।

परफॉर्मेंस के हिसाब से पदाधिकारियों को मिलेगी जिम्मेदारी
MP CONGRESS: कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी में पद पाने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया है कि प्रदर्शन में उनकी भागीदारी और प्रदर्शन ही उनकी परफॉर्मेंस का मापदंड होगा।
कार्यकरताओं को भीड़ जुटाने की मिली जिम्मेदारी

MP CONGRESS: प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि कार्यकर्ता अपने खर्चे पर बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर आएंगे जिससे प्रदर्शन में भीड़ जुटाने में मदद मिलेगी।
MP CONGRESS: प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि जब वे कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर बढ़ें तो उनके पास पूरी ऊर्जा हो। युवा कांग्रेस, सेवा दल और अन्य प्रकोष्ठों को भी इस कार्य में जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
MP CONGRESS: इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भोपाल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आसपास के शहरों से भी पुलिस को बुलाया जा सकता है।
कार्यकारिणी के गठन के बाद पहला बड़ा प्रदर्शन
MP CONGRESS: यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी का पहला बड़ा प्रदर्शन होगा और इसे सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।
