Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Digital Trap in Madhya Pradesh: कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला…डिजिटल इंडिया नहीं, ‘डिजिटल ट्रैप’ बना एमपी
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Digital Trap in Madhya Pradesh: कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला…डिजिटल इंडिया नहीं, ‘डिजिटल ट्रैप’ बना एमपी

Aditya Mishra July 3, 2025

Digital Trap in Madhya Pradesh: खबर राजधानी भोपाल से है जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। डिजिटल जुए, सट्टा, फर्जी लोन ऐप्स, और साइबर ठगी के मामलों में सरकार की निष्क्रियता अब खतरनाक रूप ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार डिजिटल अपराध रोकने की बजाय अपराधियों की ढाल बनकर काम कर रही है।

डीजीपी के बयान पर तीखा पलटवार – क्या बलात्कारियों के सामने सरकार ने हथियार डाल दिए हैं?

अहिरवार ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि “बलात्कार रोकना अकेली पुलिस के बस की बात नहीं है।” कांग्रेस ने इसे अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला बयान बताया। अहिरवार ने कहा, यदि पुलिस ही कह रही है कि वह बलात्कार नहीं रोक सकती तो फिर जनता किससे उम्मीद करे? यह सरकार की असफलता की खुली स्वीकारोक्ति है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के नए अध्यक्ष इस मुद्दे पर चुप रहेंगे या अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे?

ऑनलाइन जुए और गेमिंग से आत्महत्या तक  सरकार की चुप्पी क्यों?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और जुए की वजह से लोग आत्महत्या तक कर रहे हैं। उन्होंने इंदौर, रायसेन और भोपाल की घटनाओं को उदाहरण बनाकर बताया कि कैसे लोग लालच में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार इन डिजिटल अपराधों पर गंभीर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ‘डिजिटल इंडिया’ नहीं बल्कि ‘डिजिटल ट्रैप’ बन चुका है।

28% जीएसटी लगाकर बचाव का दावा, पर अपराध जारी- कांग्रेस ने उठाए सवाल

अहिरवार ने याद दिलाया कि सरकार ने ऑनलाइन जुए और सट्टे पर 28 प्रतिशत GST लगाकर इन गतिविधियों को नियंत्रित करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत में स्थिति और बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली के नाम पर सरकार ऐसे प्लेटफॉर्म्स को मान्यता दे रही है, जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा अपने नेताओं की कमाई की सुरक्षा में इन पर कार्रवाई नहीं कर रही?

फर्जी लोन ऐप्स और डिजिटल ब्लैकमेलिंग पर सरकार नाकाम – कांग्रेस की सीधी मांग, कार्रवाई हो

Digital Trap in Madhya Pradesh:अहिरवार ने फर्जी लोन ऐप्स, अश्लील वीडियो कॉल्स, और डिजिटल ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों पर सरकार की चुप्पी को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इन ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर उनकी निजी जानकारी लीक की जा रही है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकारें आंखें मूंदे बैठी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा का नया नेतृत्व इन मुद्दों पर कोई रुख अपनाएगा या ‘बंधे हाथों का अध्यक्ष’ बनकर ही रहेगा?

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: केजरीवाल का बड़ा ऐलान: बिहार में अकेले उतरेगी AAP, कांग्रेस से अब कोई गठबंधन नहीं
Next: Ramayana Film 1st Teaser: रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल, टीजर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.