Rewa congress president Viral News: रीवा में सिरमौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का नशीला पदार्थ बेचते हुए वीडियो सामने आया है। भाजपा ने कांग्रेस पर नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं,लोगों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत की बात कही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार कोरेक्स सिरप और ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।
Rewa congress president Viral News: नेताओं के साथ फोटो
अवनीश सिंह गहरवार की कई तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह के साथ वायरल हो रही हैं। भाजपा ने कहा, कि क्या नशे के इस नेटवर्क को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? वीडियो साबित करता है कि कांग्रेस पदाधिकारी ही ड्रग नेटवर्क चला रहे हैं।


Rewa congress president Viral News: ऑपरेशन प्रहार
आईजी गौरव राजपूत का ऑपरेशन प्रहार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है यह अभियान केवल औपचारिकताओं तक सीमित रह गया है। पुलिस अक्सर 5-10 सीसी नशीली दवा या थोड़ी-सी महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर लेती है।

Rewa congress president Viral Video: पुलिस पर उठे सवाल
स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा, कि थाना प्रभारी को नशे के कारोबार की जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। चर्चा है कि थाने स्तर पर हर महीने तय रकम पहुंचने का खेल चलता है, जिससे बड़े सप्लायर बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।
Read More: IAS Santosh verma पर सांसद आलोक शर्मा ने लिया एक्शन
View this post on Instagram
Rewa congress president Viral Video: BJP ने जांच की मांग की
भाजपा ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए हैं। भाजपा का आरोप है कि तस्वीरें सामने आने के बाद भी कांग्रेस पार्टी चुप है, जिससे संदेह गहरा रहा है। भाजपा ने पूरे नेटवर्क की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
