Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • झारखंड
  • Congress MLA Sweta Singh: बोकारो कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत, भाजपा ने राजभवन में की कार्रवाई की मांग
  • झारखंड

Congress MLA Sweta Singh: बोकारो कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत, भाजपा ने राजभवन में की कार्रवाई की मांग

himani Shrotiya May 18, 2025

Congress MLA Sweta Singh: रांची के बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ विभिन्न अनियमितताओं के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शिकायत को झारखंड के राजभवन तक पहुंचाया है। शनिवार को भाजपा के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। इस शिकायत में श्वेता सिंह पर दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें भाजपा ने निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करार दिया है।

भाजपा ने लगाए आरोप

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह, बोकारो से भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल थे। इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें श्वेता सिंह की कथित अनियमितताओं की जांच और उनकी विधायकी रद्द करने की मांग की गई। भाजपा का आरोप है कि श्वेता सिंह ने चुनाव के दौरान गलत जानकारी दी और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया, जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठाता है।

Congress MLA Sweta Singh:  दो पैन कार्ड का मामला पकड़ा तुल

बिरंची नारायण, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में श्वेता सिंह के खिलाफ बोकारो से भाजपा उम्मीदवार थे, ने विशेष रूप से इस मामले को उठाया है। उन्होंने दावा किया कि श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड और तीन से अधिक वोटर आईडी हैं, जिनमें अलग-अलग मतदाता सूचियों में उनके पिता का नाम दर्ज है। इसके अतिरिक्त, एक निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार ने भी निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्वेता सिंह के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट

इस मामले में बोकारो के उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव ने प्रारंभिक जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी है। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि श्वेता सिंह का पैन कार्ड वैध है और आधार से लिंक है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हार का बदला लेने के लिए इस तरह के निराधार आरोप लगा रही है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: ISRO का 101वां सैटेलाइट लॉन्च असफल : तीसरे चरण में गड़बड़ी, जांच जारी
Next: RR vs PBKS Toss: पंजाब ने चुनी बल्लेबाजी, राजस्थान टीम में संजू सैमसन की वापसी..

Related Stories

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
  • झारखंड

झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

divya mistry February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
  • झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई पर रोक

divya mistry February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.