बोले-सरकार ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ लादा

MP Assembly: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज के विरोध में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हाथों में कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने जमकर नारेबाजी की।
MP Assembly: कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा- ये कटोरा दिखा रहा है कि भाजपा सरकार मध्यप्रदेश को भिखारियों का प्रदेश बनाने की ओर ले जा रही है। एमपी में प्रत्येक व्यक्ति पर कर्ज करीब 50 हजार रुपए हो चुका है। इस कर्ज से सरकार की सुख सुविधाएं पूरी हो रही हैं।
MP Assembly: झोपड़ी वाले विधायक किताब लेकर पहुंचे
वहीं, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार विधानसभा में संसदीय पद्धति और प्रक्रिया की किताब लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं स्पीकर साहब को बताने की कोशिश करूंगा कि विधानसभा नियमों और प्रक्रियाओं के आधार पर चलनी चाहिए।उधर, विधानसभा के भीतर प्रश्नोत्तर काल के बाद फिलहाल स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के गठन और इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
MP Assembly: गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उनके हाथों में जो तख्तियां थी उसपर लिखा था सरकार प्रतिदिन 60 करोड़ का कर्ज ले रही है , प्रति व्यक्ति 55 हजार का कर्जदार है, ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज ले रही सरकार …कुल मिलाकर कांग्रेस ने अपने तेवरों से बता दिया है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी हंगामाखेज ही रहने वाला है।
