Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS: विजयवर्गीय का विवादित बयान,कांग्रेसी नेताओं ने विजयवर्गीय को कहा भस्मासुर!
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS: विजयवर्गीय का विवादित बयान,कांग्रेसी नेताओं ने विजयवर्गीय को कहा भस्मासुर!

Taruna Samariya September 28, 2025

Kailash Vijayvargiya controversy : मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया। कांग्रेसी नेताओं ने विजयवर्गीय को ‘भस्मासुर’ तक कह डाला और उनके कैबिनेट मंत्री पद से हटाने की माँग की है।

विवादित बयान

कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में एक मंच से राहुल गांधी द्वारा अपनी बहन प्रियंका गांधी के प्रति सार्वजनिक स्नेह व्यक्त करने को ‘अशोभनीय’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध करार दिया। विजयवर्गीय के मुताबिक, “भारतीय संस्कृति में लोग अपनी बहन के गाँव का पानी तक नहीं पीते, लेकिन राहुल गांधी सार्वजनिक स्थानों पर बहन को चूम लेते हैं।”

कांग्रेस का विरोध

इस बयान के बाद मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन शुरू कर दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने सार्वजनिक माफी की मांग की, वहीं कांग्रेस नेताओं ने बयान को बीजेपी की ‘ओछी और गंदी मानसिकता’ बताया।

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा, “अगर विजयवर्गीय माफी नहीं माँगते तो मंत्री पद से इस्तीफा दें।”

दूसरी ओर, पार्टी के कई नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय को ‘भस्मासुर’ की उपमा दी और बीजेपी की महिला विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाए।

बालाघाट, हरदा, इंदौर जैसे कई जिलों में पुतला दहन और सड़क प्रदर्शन हुए।

READ MORE : PM और राष्ट्रपति पर टिप्पणी बनी विवाद का कारण, शंकराचार्य को कोर्ट का समन!

विजयवर्गीय की सफाई

विजयवर्गीय ने कहा, कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ भारतीय और विदेशी संस्कृति की बात की थी, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर सवाल नहीं उठाया।” उनके समर्थन में मंत्री विजय शाह भी सामने आए और कहा कि सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार भारतीय संस्कृति नहीं है।

राजनीतिक माहौल

कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान बताया है। बीजेपी नेताओं द्वारा बार-बार विवादित बयान देना कांग्रेस के आरोपों को और मजबूत कर रहा है। कांग्रेस ने इसे आगामी चुनावों में बड़ा मुद्दा बनाने की चेतावनी दी है।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से आक्रामक है और महिला सम्मान, संस्कृति तथा कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी को लेकर भाजपा सरकार पर दबाव बना रही है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 28 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में अर्बन नक्सल नेटवर्क पकड़ा, हथियार सप्लाई में BJP नेता-कारोबारी शामिल

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.