महिला अदालत में एक साथ दिखे अखिलेश और केजरीवाल

DELHI NEWS: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में ‘महिला अदालत’ का आयोजन किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शिरकत की थी. इस दौरान केजरीवाल और अखिलेश की नई सियासी केमिस्ट्री नजर आई. इस केमिस्ट्री से कांग्रेस की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
DELHI NEWS: सपा-आप ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन
दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सियासी सरगर्मियां तेज हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के बाद अब अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की मुहिम में जुट गई है. सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी ने ‘महिला अदालत’ का आयोजन किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शिरकत की थी. इस दौरान जिस तरह से अखिलेश और केजरीवाल की सियासी केमिस्ट्री दिखी है, उसे लेकर कांग्रेस की सियासी टेंशन बढ़ना लाजमी है?
DELHI NEWS: केजरीवाल का कांग्रेस से गठबंधन का इंकार
आम आदमी पार्टी पहले ही कांग्रेस के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने से इनकार कर चुकी है. अरविंद केजरीवाल साफ शब्दों में कह चुके हैं कि कांग्रेस के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं होगा. केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव के सोमवार को कदम ताल करने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से दिल्ली के सियासी रण में अलग-थलग पड़ गई है. इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी सपा के कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने के सियासी मायने साफ समझे जा सकते हैं.
DELHI NEWS: सपा ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल तक शामिल थे, लेकिन नतीजे आने के बाद से पहले केजरीवाल ने दूरी बनाई तो अब सपा भी कांग्रेस से किनारा करती दिख रही है. सपा इंडिया गठबंधन के नेतृत्व करने को लेकर ममता बनर्जी का समर्थन कर चुकी है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के साथ कदम ताल कर कांग्रेस को दिल्ली के सियासी मझधार में अकेले छोड़ दिया है.
