Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP कांग्रेस जिलाध्यक्षों को नहीं मिला फ्रीहैंड
  • मध्य प्रदेश

MP कांग्रेस जिलाध्यक्षों को नहीं मिला फ्रीहैंड

Narendra Singh February 9, 2026

मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत भले ही 71 जिलाध्यक्षों की एक साथ नियुक्ति कर दी गई हो, लेकिन संगठन विस्तार को लेकर जिलाध्यक्षों के हाथ पूरी तरह खुले नहीं हैं। ब्लॉक, वार्ड और ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन में भी जिलाध्यक्षों को फ्रीहैंड नहीं दिया गया है। यह बात प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की लगातार दो दिनों से चल रही बैठकों में खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भोपाल संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों के गठन में तेजी लाई जाए, लेकिन तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही काम हो।

जिलाध्यक्ष बने, लेकिन सीमाएं तय

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत में पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए थे कि जिलाध्यक्ष टिकट वितरण से लेकर संगठन विस्तार तक अहम भूमिका निभाएंगे। माना जा रहा था कि ब्लॉक, वार्ड और ग्राम स्तर पर कमेटियों के गठन में उन्हें पूरी छूट मिलेगी।लेकिन मौजूदा स्थिति इससे अलग नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिलाध्यक्ष नाम तो सुझा सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला प्रदेश स्तर पर ही लिया जाएगा। यही वजह है कि कई जिलों में कमेटियों का गठन अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा।

प्रदेश प्रभारी की बैठकों में साफ संदेश

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि वार्ड और ग्राम पंचायत कमेटियां कांग्रेस की रीढ़ हैं, इसलिए इनके गठन में कोई जल्दबाजी या मनमानी नहीं होनी चाहिए.बैठक में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर समितियों के गठन की विस्तृत कार्ययोजना पर गहन चर्चा हुई। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन की मजबूती को लेकर रणनीतिक दिशा तय की गई।

Also Read-शिवनवरात्रि का तीसरा दिन: भस्म आरती में राजा स्वरूप में बाबा महाकाल का श्रंगार

पटवारी बोले- जमीनी संगठन ही असली ताकत

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसका जमीनी संगठन है। ग्राम और वार्ड स्तर पर मजबूत समितियां न सिर्फ संगठन को मजबूती देंगी, बल्कि आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे पहुंचाने का काम भी करेंगी.उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निभाएं।

जिलाध्यक्षों का मानना है…

पार्टी के भीतर इसे संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। नेतृत्व नहीं चाहता कि जिलों में गुटबाजी या असंतुलन पैदा हो। वहीं कुछ जिलाध्यक्षों का मानना है कि बिना फ्रीहैंड के संगठन विस्तार की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में नियंत्रण को प्राथमिकता देती है या जिलों को ज्यादा अधिकार देने की दिशा में आगे बढ़ती है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में दो महीने में भाजपा संगठन का बड़ा विस्तार, प्रकोष्ठों से मंडल तक नए चेहरे
Next: Gariyaband hospital Laparwahi: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत!

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.