Congress councillor Anwar Qadri disqualified : इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त कर दी गई है। अब वह आगामी 5 वर्षों तक चुनाव नही लड़ पाएंगे। यह कार्रवाई उन गंभीर आरोपों के चलते की गई है, जिनमें उन पर लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया गया है।
लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोप
पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम युवकों को हिंदू लड़कियों को फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के लिए आर्थिक मदद दी। कादरी उन्हें 1 से 2 लाख रुपए तक की रकम देता था।
READ MORE :ब्लास्ट करने वाले आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा-CM डॉ मोहन यादव
अनवर कादरी पर 23 मामले दर्ज है
इस घटना को लेकर शहर के नागरिकों ने अनवर कादरी के विरूद्ध पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। इससे पूर्व भी पार्षद अनवर कादरी पर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक व गंभीर धाराओं में 23 प्रकरण दर्ज हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराएं जैसे- धारा-323, 506, 392, 324, 25 आर्म्स एक्ट, 302, 307, 452, 341, 427, 64, 64(2)(एम), धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई अन्य आपराधिक धाराओं में गंभीर प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उपरोक्त धाराओं के अलावा भी पार्षद अनवर कादरी पर अनेक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।
सत्ताधारी दल का कदम
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर अनवर कादरी की आपराधिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए उनकी सदस्यता समाप्ति का अनुरोध किया था। इस प्रस्ताव को भाजपा पार्षद दल ने समर्थन दिया है और नगर निगम सम्मेलन में इसे स्वीकृति मिली।
अनवर कादरी पर लगे लव जिहाद के गंभीर आरोपों और फंडिंग के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्षदी समाप्ति और गिरफ्तारी से यह संदेश जाता है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
