Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन
  • राजस्थान

कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन

Taruna Samariya August 21, 2025

Colonel Sonaram Choudhary Death : दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र के प्रख्यात जाट नेता और पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हो गया। 85 वर्षीय कर्नल सोनाराम को बुधवार शाम सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन रात करीब 11:15 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट भी उन्होंने खुद की थी, लेकिन थोड़ी ही देर में यह दुखद समाचार सामने आया.

सेना से राजनीति तक का सफर

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में जन्मे कर्नल सोनाराम ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई किया। 1966 में वे भारतीय सेना में अफसर बन गए। 1971 के भारत-पाक युद्ध में पूर्वी मोर्चे पर उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सेना में 25 साल की सेवा के बाद 1994 में कर्नल के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सार्वजनिक सेवा का मन बनाया.

Colonel Sonaram Choudhary Death : राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियां

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्नल सोनाराम ने कांग्रेस के टिकट पर 1996, 1998 और 1999 में बाड़मेर-जैसलमेर से लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते। 2004 के संसदीय चुनाव में वे हार गए, लेकिन 2008 में बायतु से विधायक बने। राजनीतिक हालात बदलते देख 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और इसी साल चौथी बार लोकसभा पहुंचे। हालांकि 2019 में टिकट ना मिलने के बाद वह वापस कांग्रेस में लौट आए। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी वे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे.

अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि

उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से जैसलमेर के उतरलाई एयरबेस लाया जाएगा। फिर बाड़मेर स्थित उनके घर पर दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद पैतृक गांव मोहनगढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरी मारवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है और राजस्थान की राजनीति में एक खालीपन पैदा हो गया है। कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों, विधायक, सांसदों ने गहरा दुख प्रकट किया है.

कर्नल सोनाराम चौधरी का जीवन सेना से लेकर राजनीति तक जन-सेवा को समर्पित रहा। वे किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र की मजबूत आवाज माने जाते थे। उनका जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

 

 

 

 

 

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Eating Pear: पाचन से लेकर वजन घटाने तक मददगार है नाशपाती…
Next: Assam Aadhaar ban: असम में 18 वर्ष से अधिक के लोग नहीं बनवा पाएंगे आधार कार्ड

Related Stories

CM Bhajanlal Holi Celebration
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत

himani Shrotiya March 2, 2026
Gangapur children Death
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता

himani Shrotiya March 2, 2026
Navkar Mahamantra Divas 2.0
  • राजस्थान

वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी

himani Shrotiya March 1, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.