Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?
  • Top Story
  • देश-विदेश

Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

himani Shrotiya May 9, 2025

Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्‍तान ने बीती रात हमास की तरह ड्रोन-मिसाइल से जम्मू-कश्‍मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब में सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्‍टम ने पाक ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के 9 शहरों में जबरदस्त हमला भी किया।

पाकिस्तान के हमले और जवाबी कार्रवाई को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस खबर में जानिए प्रेस कांफ्रेंस की 10 बड़ी बातें –

इस प्रेस कांफ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं।

पाक ने भारतीय सैन्‍य ठिकानों को बनाया निशाना

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया

देर रात पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी और सैन्‍य ठिकानों  को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय डिफेंस सिस्‍टम ने काउंटर अटैक करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम किया। साथ ही पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया।

LOC पर 36 जगहों से की घुसपैठ की कोशिश

कर्नल कुरैशी ने बताया

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भारी गोलीबारी कर 36 से ज्यादा जगहों पर घुसपैठ करने की कोशिश की गई। BSF ने घुसपैठियों को मार गिराया और घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

Colonel Sofiya
Colonel Sofiya

LOC पर फायरिंग में कुछ जवान घायल

कर्नल कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने LOC पर रात भर फायरिंग की, जिसमें हमारे कुछ जवान घायल हो गए हैं।

पाक ने तुर्किये में बने 400 ड्रोन से किया हमला

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कर्नल कुरैशी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने 400 ड्रोन से हमला किया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पाकिस्तान ने तुर्किये में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान ने नागरिकों को बनाया ढाल

जिस वक्त पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमला किया, उस वक्त पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया था। पाक में सिविल फ्लाइट्स उड़ान भर रही थीं। पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया।

भारतीय वायुसेना की सराहनीय पहल

विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह ने बताया –

पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट था। हमारा एयरस्पेस सिविल फ्लाइट्स के लिए बंद है, लेकिन पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में नागरिक उड़ान लगातार चल रही थी। गुरुवार देर शाम हमले के वक्त कराची, इस्लामाबाद और लाहौर जैसे बड़े शहरों में नागरिक विमान उड़ान भर रहे थे। पाकिस्‍तान ने अपनी ऐसी घिनौनी हरकत से सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डाली।

विंग कमांडर व्‍योमिका ने बताया –

ऐसे में भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई के दौरान संयम दिखाया और जवाबी हमले को सीमित रखा। Indian Airforce ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा ताकि आम नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न हो। प्रेस कांफ्रेस के दौरान विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह और कर्नल कुरैशी ने कराची और लाहौर में नागरिक विमान उड़ान भरने और उसके टाइम की तस्वीर दिखाई।

 Wing Commander Vyomika
Wing Commander Vyomika

पाकिस्‍तान ने की उकसाने वाली कार्रवाई: विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि बीती रात की पाकिस्‍तानी सेना की कायरतापूर्ण गतिविधियां आपको बता दी गई हैं। पाकिस्तान ने जानबूझ कर उकसाने वाली कार्रवाई की। पाकिस्तान आर्मी ने भारतीय शहरों और बुनियादी ढांचे और सैन्य  ठिकाने को निशाना बनाया। भारतीय डिफेंस सिस्‍टम ने पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Read More: मोदी सरकार का बड़ा फैसला : सेना प्रमुख को मिली पूरी टेरिटोरियल आर्मी को तैनात करने की शक्ति

पाकिस्‍तान ने दावा किया कि उसने किसी धार्मिक स्‍थान पर हमला नहीं किया, जबकि पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। इन हमलों की जिम्‍मेदारी लेने की बजाय पाकिस्तान उल्टा भारतीय सेना पर आरोप लगा रही है। पाकिस्‍तान अपनी हरकतों और हमलों को मानने से इनकार कर रहा है।

दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्‍तान कह रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है। पाकिस्‍तान ने इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। पहलगाम आतंकी हमले में भी पाक ने यही किया था।

Colonel Sofiya Wing Commander Vyomika PC: करतारपुर कॉरिडोर खुला है या नहीं?

विक्रम सिमरी ने बताया कि अभी लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर जो हालत हैं, उनके चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Kaushambi High Alert: पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच रेलवे और पेट्रोल पाइपलाइन की सुरक्षा कड़ी
Next: Jharkhand CM On Maharana Pratap Jayanti: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने महाराणा प्रताप को किया नमन, कहा – महाराणा प्रताप शौर्य, वीरता, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.