Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश, 15 की मौत!
  • Top Story
  • देश-विदेश

Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश, 15 की मौत!

Hema Gupta January 29, 2026

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बड़ा प्लेन क्रैश हुआ है, इस हादसे में सांसद समेत 15 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, कोलंबिया–वेनेजुएला सीमा के पास नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रान्त में Satena एयरलाइन का व्यावसायिक विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद आग के गोलो में बदल गया। यह घटना 28 जनवरी बुधवार को हुई।

प्लेन क्रैश में 15 की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान कुकुटा से उड़ान भरने के बाद ओकाना जा रहा था। तभी टेकऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना की पुष्टि सरकारी और एयरलाइन अधिकारियों ने की है। उन्होंने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान Beechcraft 1900D था, जिसमें 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के दौरान सभी की मौत हो गई।

🚨🇨🇴 A Satena Airlines Beechcraft 1900D crashed today in Catatumbo, Colombia. All 15 onboard — 13 passengers, 2 crew died, including Congressman Diogenes Quintero and candidate Carlos Salcedo. President Petro offered condolences and vowed an investigation. ✈️💔@AirNavRadar pic.twitter.com/Ei4XP90LYg

— Runway Report | Aviation News (@Runway_Report12) January 28, 2026

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी ने जांच शुरू की

यह कमर्शियल जेट कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा था, जो कि लापता हो गया था। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के मुताबिक, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) क्षेत्र में पाया गया था। इसके बाद उस प्लेन की तलाश शुरु की गई।

बता दें कि, फ्लाइट NSE 8849 ने 28 जनवरी की सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले संपर्क टूट गया था। तालाशी के दौरान विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो में मिला। यह क्षेत्र खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए मशहूर है। कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के मलबे की जांच कर दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Siento mucho estos muertos. Toda mi solidaridad a sus familias y QEPD. https://t.co/JaIf2t8yrR

— Gustavo Petro (@petrogustavo) January 28, 2026

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि- “मुझे इन मौतों का गहरा दुख है। उनके परिवारों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। मृतकों की सूची में कोलंबिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य, 36 साल के प्रतिनिधि डायोजेन्स क्विंटरो और आने वाले चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो शामिल हैं।”

 

 

Also Read – NCC पीएम रैली में भावुक हुए मोदी, अजित पवार को दी श्रद्धांजलि 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: mp farmer welfare: जबाव दो इनाम पाओ- मोहन सरकार ने किसानों के लिए रखें 6.50 करोड़ के इनाम
Next: Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का आज होगा अंतिम संस्कार!

Related Stories

iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
US-Israel Iran War Live Updates
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा

Shital Sharma March 2, 2026
IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.