WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिगी बढने की संभावना है पिछले तीन दिनों में ठंड में थोड़ी कमी भी आई है। सभी जिलों में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। खासतौर पर सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में सर्द हवाएं चल सकती है।बता दे कि पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम का वर्तमान हाल
बारिश और बादल से जुड़ी कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई. वर्षा और साइनो सिस्टम दोनों में निरंक दर्ज किया गया.
READ MORE:किसानों के हित में शासन का फैसला,25 नवबंर तक पंजीयन करा सकेंगे
WEATHER UPDATE :जिलों का तापमान
मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहा रात का तापमान 11.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है ।रायपुर में भी नवंबर में 9 साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक दर्ज हुआ है।
पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.0°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 10.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। 3 दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले 10 साल में नवंबर महीने में पहली बार दर्ज हुआ है।
शीतलहर की चेतावनी
अगले 3 दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने के आसार हैं. खासकर सुबह और देर रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी.
