Cold drinks Harmful For Health: गर्मी का मौसम आ रहा है, ऐसे में लोगों को जब ज्यादा गर्मी महसूस होती है, तो कई लोग ठंडक के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें शक्कर, कैफीन, और अन्य हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है? इससे वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज तक की समस्याएं हो सकती हैं।
आइए जाने कोल्ड ड्रिंक्स पीने के नुकसान
लिवर पर प्रभाव
ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स पीना आपके लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में इस्तेमाल होने वाली आर्टिशियल चीनी में दो मुख्य कंपाउंड- ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं। इसमें में फ्रुक्टोज को लिवर द्वारा चयापचय किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में कोल्ड पीने से शरीर में फ्रुक्टोज की अधिकता हो जाती है, जिसकी वजह से लिवर फ्रुक्टोज को फैट में बदल देता है, जो लिवर पर जमा हो जाता है। यह कुछ ही समय में यह फैटी लीवर डिजीज में बदल सकता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है, जो बाद में लिवर डेमेज और लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) का कारण बन सकता है।

वजन बढ़ने का खतरा
कोल्ड ड्रिंक्स में शक्कर के साथ-साथ खाली कैलोरी भी होती है, इन शीतलपेयों में मौजूद शक्कर और कैफीन दोनों ही शरीर को भूख को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे आप अधिक खाना खाते हैं और यह हमारे वजन बढ़ने का कारण बनता है। यह वजन बढ़ने के साथ-साथ मोटापे का कारण बन सकता है, जो उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।

दांतों पर असर
कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन दांतों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। इन पेय पदार्थों में उच्च मात्रा में चीनी और अम्लीय तत्व होते हैं, जो दांतों के इनेमल (Enamel) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब आप कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, तो यह दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे कैविटी और दांतों की सड़न का खतरा उत्पन्न होता है। इसके अलावा, दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया का जमाव भी हो सकता है, जो दांतों के रोगों और मसूड़ों की सूजन का कारण बन सकता है।
पाचन क्रिया पर प्रभाव
कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन और एसिडिक तत्व पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। यह पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन की उपस्थिति पेट की नलिका को उत्तेजित करती है, जिससे अम्ल का अधिक उत्पादन होता है, और पाचन प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।
यदि लंबे समय तक इसका सेवन किया जाए, तो यह पेट की अल्सर, एसिड रिफ्लक्स, और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

हड्डियों पर असर
एक अन्य प्रमुख नुकसान जो कोल्ड ड्रिंक्स पीने से होता है, वह हड्डियों की कमजोरी है। कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। यदि शरीर में कैल्शियम का सही मात्रा में अवशोषण न हो, तो हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।
लंबे समय तक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन हड्डियों के घनत्व को कम कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
Also Read- Take Care of Yourself During Fast: व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, नहीं हो सकता है पेट खराब!
