Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Coffee Benefits and Risks: ताजगी लेने के साथ जोखिम को न करें नजरअंदाज..
  • Lifestyle

Coffee Benefits and Risks: ताजगी लेने के साथ जोखिम को न करें नजरअंदाज..

Hema Gupta April 5, 2025

Coffee Benefits and Risks: कॉफी, दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय ड्रिंक में से एक है, और इसे लोग सुबह पीते है, जो ऊर्जा को बढ़ाने और ऑफिस में लंबी मीटिंग्स और काम के दौरान ज्यादा पी जाती है, जबकि अन्य इसे सिर्फ स्वाद और ताजगी के लिए पसंद करते हैं। लेकिन इससे कई नुकसान भी होते है, ये नींद उड़ाने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ा सकता है, आज हम इस लेख में कॉफी पीने के फायदे और नुकसान के बारें में बताएंगे।

Read More: Aam Panna For Summer: गर्मी में यह रस अमृत समान…

Coffee Benefits and Risks: जानिए कॉफी के फायदे..

उर्जा और ताजगी करें प्रदान..

कॉफी का सबसे प्रमुख फायदा यह है कि यह हमें ऊर्जा प्रदान करती है। इसमें कैफीन नामक एक उत्तेजक तत्व होता है, जो तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और मानसिक सतर्कता को बढ़ाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जो सुबह जल्दी उठकर काम करते हैं या दिनभर व्यस्त रहते हैं।

मानसिक क्षमता में सुधार..

कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि कॉफी पीने से मानसिक क्षमता में सुधार होता है। कैफीन मस्तिष्क में डोपामाइन और नॉरएपिनेफ्रिन जैसे हार्मोन को बढ़ाता है, जो ध्यान केंद्रित करने और सोचने की क्षमता और याददाश्त को भी बढ़ाता है।

दिल के सेहत के लिए लाभकारी..

शोधों के अनुसार, कॉफी पीने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है और इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य तत्व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

वजन घटाने में सहायक..

कई लोग वजन घटाने के लिए कॉफी का सेवन करते हैं, क्योंकि यह शरीर में मेटाबोलिज्म को तेज करता है। कैफीन शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है, और कॉफी भूख को भी कुछ हद तक कम कर सकती है।

मूड को बेहतर बनाएं..

कॉफी पीने से मस्तिष्क में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे “हैप्पी हार्मोन” का स्तर बढ़ाती है। कुछ लोग कॉफी को मूड बूस्टर के रूप में उपयोग करते हैं। यह मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करते है।

Coffee Benefits and Risks: कॉफी के अधिक सेवन से हो सकते हैं, नुकसान..

नींद में खलल..

कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है, जो हमारी तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है। हालांकि यह हमें ऊर्जा देता है, यदि कॉफी का सेवन अधिक मात्रा में या सोने से कुछ समय पहले किया जाए, तो इससे अनिद्रा हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएँ..

बहुत अधिक कॉफी पीने से पेट में जलन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह पेट के एसिड को अधिक उत्तेजित कर सकती है, जिससे अपच और अन्य पाचन समस्याएँ हो सकती हैं।

कलेस्ट्रॉल स्तर पर प्रभाव..

कुछ अध्ययनों के अनुसार, कॉफी के सेवन से “लॉ डायन डेंसिटी लिपोप्रोटीन” का स्तर, जिसे खराब कलेस्ट्रॉल” माना जाता है, बढ़ सकता है। हालांकि, यह प्रभाव तब होता है जब कॉफी का सेवन अत्यधिक किया जाता है।

हड्डियों को करे कमजोर..

बहुत अधिक कॉफी पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, क्योंकि कॉफी शरीर से कैल्शियम को बाहर निकालने में मदद करती है। इस वजह से हड्डियों में कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

Coffee Benefits and Risks: गर्भावती महिलाओं के लिए नुकसान..

कॉफी का सेवन गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में करना चाहिए। अत्यधिक कैफीन गर्भपात, समय से पहले जन्म और नवजात शिशु में वजन कम होने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए कॉफी पीने से बचना चाहिए।

Coffee Benefits and Risks: Conclusion निष्कर्ष..

कॉफी के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं, और इसके सेवन से कई प्रभाव पड़ते है, इसलिए संतुलित मात्रा और सही समय पर पीना चाहिए, सही मात्रा में पीने से शरीर और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हो सकता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Actor Manoj Kumar Funeral: मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में पहुंचे ये सेलेब्स, भारत रत्न देने की मांग..
Next: PBKS vs RR Toss: पंजाब ने टॉस में मारी बाजी, राजस्थान करेगी बल्लेबाजी..

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.