Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Get Rid of Cockroaches: कॉकरोच कर रहे हैं किचन पर कब्जा? ये घरेलू उपाय करेंगे छूमंतर!
  • Lifestyle

Get Rid of Cockroaches: कॉकरोच कर रहे हैं किचन पर कब्जा? ये घरेलू उपाय करेंगे छूमंतर!

Hema Gupta June 29, 2025

Get Rid of Cockroaches: घरों में बरसात के दिनों में कई किड़े आते हैं। और ऐसे ही कॉकरोच बड़ी परेशानी खड़ी कर देते हैं, खासकर किचन में खाने-पीने के सामान और बर्तनों तक पहुंचकर ये सेहत के लिए भी खतरा बन जाते हैं। बाजार में मौजूद केमिकल प्रोडक्ट्स हमेशा कारगर नहीं होते और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय हैं, जो बिना केमिकल्स के कॉकरोच भगाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है कुछ घरेलु उपाय जो कॉकरोच भगाने में मदद कर सकते हैं।

Read More: Foot and shoe odor in rainy season: बारिश में पैरों और जूतों की बदबू से हैं परेशान? जानिए आसान घरेलू उपाय

बोरिक एसिड से करें सफाया…

बोरिक एसिड कॉकरोच भगाने के लिए बेहद असरदार होता है। इसे घर के कोनों और फर्श पर छिड़कें। कॉकरोच इसके संपर्क में आकर मर जाते हैं। ध्यान रहे, ये गीला होने पर असर खो देता है और इसे बच्चों व पालतू जानवरों से दूर रखना जरूरी है।

बेकिंग सोडा और चीनी का कमाल…

बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर कॉकरोचों वाली जगह पर रखें। चीनी उन्हें आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा खाने पर उन्हें मार देता है।

तेज पत्ता करेगा मदद..

तेज पत्ते की तेज खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं आती। पत्तों को कुचलकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच अक्सर नजर आते हैं। अलमारियों और दराजों में भी इसे रख सकते हैं।

डायटोमेसियस अर्थ भी है कारगर…

डायटोमेसियस अर्थ (डीई) में ऐसे छोटे-छोटे कण होते हैं, जो कॉकरोच के शरीर को काट देते हैं। इससे वो निर्जलित होकर मर जाते हैं। इसे उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं।

सिरका भगाए कॉकरोच…

पानी और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी तेज़ गंध कॉकरोचों को दूर रखने में मदद करती है।

पुदीने के तेल का उपयोग करें…

पुदीने के तेल की तेज़ खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं होती। इसे पानी में मिलाकर घर में स्प्रे करें। इससे कॉकरोचों का प्रवेश कम होगा और घर महकता भी रहेगा।

नीम का तेल भी असरदार…

नीम का तेल या पाउडर कॉकरोच मारने में असरदार है। पानी में थोड़ा नीम का तेल मिलाकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कॉकरोच ज्यादा नजर आते हैं।

नींबू का रस देगा राहत…

नींबू के रस और पानी के घोल से सतहें साफ करें। इसकी खुशबू कॉकरोचों को दूर रखती है और सफाई भी होती है।

साबुन और पानी का आसान तरीका…

साबुन-पानी का घोल सीधे कॉकरोच पर स्प्रे करें। इससे उनके सांस लेने के छिद्र बंद हो जाते हैं और वे मर जाते हैं। ये सुरक्षित और सस्ता उपाय है।

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च का स्प्रे..

लहसुन, प्याज और लाल मिर्च को पानी में उबालकर स्प्रे तैयार करें। इसकी तीखी गंध कॉकरोचों को दूर रखती है। इसे नियमित रूप से छिड़कें।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Singrauli news: सिंगरौली में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Next: “aaj ka rashifal in hindi: 30 June 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | daily horoscope”

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.