
CM Announcement: छत्तीसगढ़ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी सरकार महिलाओं को सौगात देने जा रही है। बीजेपी की जीत में महतारी वंदन योजना को गेमचेंजर माना जा रहा है। महिला वोटर्स को ध्यान में रखते हुए साय की सरकार अब उन वादों को पूरा करने में लगी हैं जो मोदी की गारंटी में शामिल की गई थीं। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की सुरक्षा में और ज्यादा चौकसी लाने के लिए पिंक थानों को स्थापित करने वाली है।
CM Announcement: बनेंगे पिंक थाने
छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पिंक थानों की स्थापना बहुत जल्द करने वाली है। इन थानों में महिलाएं सहजता से और स्वंतत्रता से अपने साथ हुए घटनाक्रम को बताएंगी। पिंक थानों के लेकर बजट में प्रावधान भी रहा है और इसके लिए अब तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
Read More- Crime News 2024: मध्य प्रदेश में बैठकर ऑस्ट्रेलियन नागरिक से ठगी
CM Announcement: पिंक थानों में ये रहेगा विशेष
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए 5 पिंक थाने बनेंगे। हर थाने में महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की पोस्टिंग होगी। पिंक पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण रहेगा। नए अपराधिक कानूनों को लेकर विवेचना के साधन भी मौजूद रहेंगे।
Read More- MP Assembly Session 2024: विधानसभा में नल-जल मिशन पर हंगामा
क्यों पड़ी जरुरत?
दरअसल बीते कई सालों से राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में वृद्धि हुई है। साल 2019 से लेकर 2023 तक महिलाओं के खिलाफ 15 हजार 571 अपराध दर्ज हैं। महिलाओं को लेकर सरकार के इस कदम का लंबे समय तक प्रभाव रहेगा। चुनावी घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र किया गया था अब इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया जा रहा है। इन थानों का उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगाम लगाना है।