Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार
  • उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दी युवाओं को सौगात, हर जिले में मिलेगा रोजगार

himani Shrotiya February 3, 2026
CM Yogi Youth Employment: उत्तरप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर देने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इन सभी जोनों के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, नौकरी और उद्यमिता-तीनों सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

CM की बैठक

मुख्यमंत्री योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की औद्योगिक ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में उपयुक्त भूमि की पहचान जल्द से जल्द हो, और तय समय सीमा के भीतर योजना को धरातल पर उतारा जाए।

 हर जिले में मिलेगा रोजगार

उद्यमियों को मिले उचित व्यवस्था 

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, हर जिले में यह औद्योगिक जोन कम से कम 50 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं से लैस ढांचा तैयार होगा, जिससे उद्यमियों को शुरुआत से ही व्यवस्था मिल सके। इन सभी जोनों में निम्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल यूनिट्स,फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स,MSME इकाइयों के लिए स्पेस,सेवा क्षेत्र और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर,कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और डिजाइन सेंटर, टूल रूम और डिस्प्ले सेंटर,ETP/CETP,वाणिज्यिक क्षेत्र, सड़क, ग्रीन एरिया और कार्यालय स्पेस यह पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया जाएगा कि कोई भी नया उद्यमी बिना भारी प्रारंभिक निवेश के अपना उद्योग शुरू कर सके।

अमित शाह ने की शुरुआत
अमित शाह ने की शुरुआत

CM Yogi Youth Employment: ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये जोन युवाओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” की तरह काम करेंगे। युवाओं को यहां – 

  • कौशल प्रशिक्षण
  • रोजगार के अवसर
  • व्यवसाय शुरू करने में सहायता
  • तकनीकी मार्गदर्शन
  • वित्तीय योजनाओं की जानकारी

इससे यूथ को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। युवा अपने ही जिले में अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

महत्वाकांक्षी योजना

CM Yogi Youth Employment: इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ 24 जनवरी 2026, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। राज्य सरकार अब इसे तेजी से जमीन पर उतारने का काम कर रही है। CM योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि चयन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाए कि चयनित भूमि उद्योग के अनुकूल हो और वहां बुनियादी ढांचे का विकास सुगमता से हो सके।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits Of Eating Banana: इस तरह से करें सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर एनर्जी बूस्ट करने तक मिलेंगे फायदे!
Next: जेल से विधानसभा पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, CM के छुए पैर, बिना पढ़े ली शपथ

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.