CM Yogi on smartphone: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

बढ़ती मरीजों की संख्या
CM योगी ने कहा आज अस्पतालों की OPD पर अत्यधिक दबाव है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रोजाना 12,000 से 14,000 मरीज OPD में आते हैं, जबकि PGI में यह संख्या 10,000 से 11,000 के बीच है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ अस्पताल आने पर डॉक्टरों के लिए इलाज करना कितना मुश्किल हो जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से मैंने वर्ष 2025 में लगभग ₹1,400 करोड़ जनता को उपचार कराने के लिए उपलब्ध करवाया है… pic.twitter.com/f3nsBfWwom
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2026
‘स्मार्टफोन एक बीमारी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में स्मार्टफोन भी कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। 4 से 6 घंटे तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना भी एक तरह की बीमारी है। उन्होंने कहा कि दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। किडनी खराब होने पर व्यक्ति डायलिसिस के सहारे जीवन जी सकता है, लेकिन अगर हृदय में ब्लॉकेज हो जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।
CM Yogi on smartphone: मिलावट पर सख्ती
CM योगी ने कहा- स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने पर जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, तब बीमारू भारत के साथ हम सशक्त भारत का सपना नहीं देख सकते हैं। किडनी खराब होने पर डायलिसिस से व्यक्ति चल सकता है, पर अगर हार्ट ब्लॉक होता है, उसके साथ दूसरे लोक की यात्रा शुरु हो जाती है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- मैंने इस दिवाली से ठीक पहले खाद्य पदार्थ पर मिलावट के खिलाफ छापेमारी करने के आदेश दिए थे। सुबह 4 से 6 बजे के करीब सुबह छापेमारी हुई तो हजारों किलो मिलावटी खोवा नष्ट किया। शादी और ब्याह के फंक्शन में जब जाते होंगे तो क्या गारंटी की किस तरह का खाना मिल रहा है।
