
सपा-कांग्रेस पर भड़के CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम् के सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। CM ने कहा- वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा। मैं पूछता हूं, सपा-कांग्रेस पार्टी आखिर इसका विरोध क्यों कर रहे है? इस देश में रहोगे और राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे? उन्होंने कहा कि सपा के लोग हमेशा गाजी मेले का समर्थन करते हैं। ये गाजी भारत की परंपरा को रौंदने के लिए आया था।
‘हमारी नियत और नीति साफ’
CM योगी ने कहा- पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी। लेकिन, आज डबल इंजन सरकार की नीति, साफ नियति, सुशासन के प्रति हम लोग यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा बनाने में कामयाब हुए। CM योगी ने कहा कि जब सपा विकास की बात करती है, तो हमें हंसी आती है। इन्हें 4 बार मौका मिला, लेकिन किसी योजना को लेकर आगे नहीं बढ़ पाए। असल में इनका विकास का मॉडल दंगाइयों को पालने का था।
वर्ष 2017 के पहले…
गुंडा टैक्स और अवैध वसूली उत्तर प्रदेश की नियति बन चुकी थी, One District-One Mafia प्रदेश को झकझोरता था…
वर्ष 2017 के बाद यही उपद्रवग्रस्त उत्तर प्रदेश ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है… pic.twitter.com/1PHFvZyK56
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 16, 2026
CM Yogi Vidhansabha: 3 उदाहरण
इसके लिए 3 उदाहरण बहुत हैं।
- JPNIC की DPR 200 करोड़ की बनी। 800 करोड़ खर्च हुए, फिर भी अधूरा है।
- गोमती रिवर फ्रंट- कुल 300 करोड़ रुपए की परियोजना, 1400 करोड़ खर्च हो गए फिर भी अधूरा।
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का टेंडर रिलीज हुआ, लेकिन जमीन नहीं ली गई।
अब कर्फ्यू कल्चर नहीं है,
जीरो टॉलरेंस कल्चर ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी है… pic.twitter.com/P9BhuqVpZA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 16, 2026
‘विधानसभा में सपा विहीन बनना’
आखिर में CM योगी ने कहा- सपा को कांग्रेस से सबक सीखना चाहिए। विधान परिषद तो कांग्रेस विहीन हो ही चुकी है। अगर विधानसभा में सपा विहीन बनना है, तो ऐसा ही व्यवहार करते रहिए। UP की नई पहचान को संकट में मत डालिए। एक जिम्मेदार विपक्ष का आचरण करेंगे तो जनता भी आपको सम्मान देगी।
