CM Yogi Gas Shortage Rumors: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने दुनिया भर में गैस और तेल संकट की आहट दे दी है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर वैश्विक तेल और गैस सप्लाई चेन पर पड़ता नजर आ रहा है। भारत भी इसे लेकर अलर्ट हो गया है। हालांकि, भारत में अभी स्टॉक है, लेकिन फ्यूचर की आशंकाओं के चलते बाजार में पैनिक जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है।

CM योगी के निर्देश
उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
CM Yogi Gas Shortage Rumors: अफवाह फैलाई तो…
मुख्यमंत्री योगी ने साफ कर दिया है कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, अफवाह फैलाने वाले नहीं बख्शे जाएंगे। CM योगी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय व जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नगर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप पर नजर
सभी जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंप के आस-पास नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस की दुकानों में निरक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- पेट्रोल पंप के आस-पास नजर बनाए रखें
- आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन को गैस एजेंसियों और तेल डिपो का औचक निरीक्षण करने के निर्देश
- गैस या तेल का अवैध भंडारण करने वालों पर कार्रवाई
