Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi on pakistan: पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा बेनकाब, योगी बोले – पाकिस्तन अपने वजूद के लिए जुझ रहा
  • उत्तर प्रदेश

CM Yogi on pakistan: पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा बेनकाब, योगी बोले – पाकिस्तन अपने वजूद के लिए जुझ रहा

Pradeep Anand May 9, 2025

CM Yogi on pakistan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप जयंती पर लखन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जंगी माहौल के बीच CM योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरते हुए कहा कि उसने इतनी बड़ी हिमाकत कर दी है कि अब वह अपने वजूद के लिए संघर्ष करता नजर आएगा। CM ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा अब दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है।

पाकिस्तान कराह रहा है

उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों की बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद हर भारतवासी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है और कराहता हुआ नजर आ रहा है.

Read More: CM योगी ने दहाड़ते हुए कहा : एक विकसित भारत उकसाता नहीं है, और फिर उन्हें छोड़ता नहीं है

CM Yogi on pakistan: पाकिस्तान आतंकवाद में शामिल

CM योगी ने पाकिस्तान के बेशर्मीपूर्ण रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनीतिज्ञों की मौजूदगी दुनिया की आंखें खोलने वाली है। यह साबित करता है कि पाकिस्तान न केवल आतंकवादियों को संरक्षण देता है, बल्कि आतंकवाद में शामिल भी है। लेकिन अब पाकिस्तान अपने वजूद के लिए जूझ रहा है।

पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझता हुआ दिखाई देगा… pic.twitter.com/2tDY3XLDp6

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 9, 2025

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से रहें सावधान

मुख्यमंत्री योगी ने देशवासियों से अपील की कि वे भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाएं और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी की जिम्मेदारी है कि हम अपनी सेना के साथ खड़े हों और शरारतपूर्ण कार्रवाइयों को बेनकाब करें। केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें एकजुट होकर काम करना है। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि भारत हर हाल में विजयी है और रहेगा भी। CM ने पूरे उत्तर प्रदेश की ओर से भारतीय सेनाओं के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दोहराया।

महाराणा प्रताप की वीरता हमें नई प्रेरणा देती है

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की वीरता को याद करते हुए CM ने कहा कि उनकी जयंती आज के चुनौतीपूर्ण समय में नई प्रेरणा देती है। उन्होंने हल्दीघाटी की लड़ाई का उल्लेख किया, जहां महाराणा ने वनवासियों और गिरिवासियों की सेना के साथ अकबर की विशाल सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

 

About the Author

Pradeep Anand

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Imf Loan : क्या पाकिस्तान को मिलेंगे 11,000 करोड़?
Next: ऑपरेशन सिंदूर: बिहार के 12 नवजातों ने देशभक्ति की मिसाल पेश की, नाम रखा ‘सिंदूर’

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.