Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद UP में अलर्ट, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
  • उत्तर प्रदेश

CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद UP में अलर्ट, CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

himani Shrotiya May 7, 2025

CM Yogi on Mock Drill: पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच हवाई हमलों से बचने के लिए यूपी में मॉकड्रिल शुरू हो गई। इस दौरान सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग प्रशिक्षण देने में जुटे हैं। लखनऊ में हो रहे मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

CM योगी ने क्या कहा?

इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा –

आतंकी घटना का जिस तरह से कल रात को जवाब दिया गया है, तीनों सेना के साथ ही देश के सभी लोग प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे हैं। मैं हृदय से अभिनंदन करते हुए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से भारतीय सेना को बधाई देता हूं। पहलगांव में अपने परिजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने करते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति व्यक्ति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की बहादुर सेनाओं के पराक्रम का लोहा दुनिया मान रही है। हमें भी भारतीय सेना का मनोबल को बढ़ाने के लिए पूरे मजबूती के साथ खड़ा होना होगा।

CM Yogi on Mock Drill: मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास

वहीं, मंगलवार को सिविल डिफेंस ने मॉकड्रिल का अभ्यास किया। आग से बचाव, घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने समेत कई ट्रेनिंग दी गई। बुधवार को शाम में सायरन बजा। इसके बाद ब्लैक आउट की मॉकड्रिल शुरू हुई जो 15 मिनट तक चली। इसके पूर्व सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग स्कूली छात्रों और RWA को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

सभी सरकारी कार्यालय में हुई ड्रिल

मुरादाबाद में रेलवे कॉलोनी और DRM दफ्तर में विशेष तौर पर ड्रिल कराई गई। इसके अलावा रात में कुछ रेल कॉलोनियों में ब्लैकआउट किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में रिहर्सल की जा सके। मुरादाबाद DRM दफ्तर में हुई मॉक ड्रिल में एडीआरएम एसपी तिवारी, पारितोष गौतम, सीनियर डीएसओ प्रशांत शर्मा, एओएम कपिल कुमार और डिवीजनल सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर हरदीप सिंह मौजूद रहे। हरदीप सिंह ने बताया कि बमबारी की स्थिति में जमीन पर लेटना, सीना ऊपर रखना जरूरी होता है, ताकि धमाके का असर न के बराबर हो।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Uttarakhand CM and Amit Shah: हमले के बाद शाह की बैठक, CM धामी समेत सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
Next: Foods to Avoid After Eating Curd: दही खाने के बाद इन चीजो के सेवन से बचे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा भारी असर!

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.