CM Yogi Muzaffarnagar Projects: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने नोएडा में चल रही हिंसा को लेकर कहा – औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें। हमारी सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ है। उद्यमी को सुरक्षा देगी, श्रमिकों का सरकार संरक्षण करेगी। सफाईकर्मी हो या आउटसोर्सकर्मी, सभी को न्यूनतम वेतन की गारंटी होगी। इसमें कोई बिचौलिया नहीं होगा।’

पाकिस्तान खाने को मोहताज
CM योगी ने कहा कि माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में होगी, बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान खाने को मोहताज हो रहा हैं। उसे तो भूखों ही मरना है। CM योगी ने मुजफ्फरनगर को बड़ा तोहफा दिया। कहा कि जल्द ही नगर निगम बनाया जाएगा।
हमारी सरकार ने तय किया है… pic.twitter.com/ACXeCDh7oQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2026
10000 युवाओं को जॉब
इससे पहले सीएम योगी का हेलीकॉप्टर करीब 1.30 बजे पुलिस लाइन में उतरा। वहां से वे अहिल्याबाई चौक पहुंचे, वहां प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद नुमाइश ग्राउंड में यहां 951 करोड़ की 423 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने मंच से कौशल दर्शन पुस्तक का विमोचन किया, और रोजगार मेले का उद्घाटन किया, जिसमें करीब 10000 युवाओं को जॉब दिया जाएगा। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

CM Yogi Muzaffarnagar Projects: ‘भारत सुरक्षित है’
CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के कारण हम सब सुरक्षित हैं। भारत सुरक्षित है। यह नए भारत की ताकत है। अमेरिका सुपर पावर है, वहां 1 साल के अंदर पेट्रोलियम पदार्थों का दाम 4 गुना बढ़ गए हैं। तमाम देशों में महंगाई चरम पर है। लेकिन PM मोदी के कारण भारत में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम भी नियंत्रित है।
