Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • कांवड़ यात्रा 2025: सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा 2025: सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण

Aditya Mishra July 7, 2025
सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई निरीक्षण
सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई निरीक्षण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण

हेलीकॉप्टर से गंगनहर पटरी मार्ग का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के नगीना क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान सीएम योगी ने सावन की कांवड़ यात्रा के रूट का भी हवाई निरीक्षण किया। हेलीपेड भूरापुर गांव में बनाया गया था, जहां से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री ने नहर पटरी मार्ग का विस्तृत जायजा लिया। इस रूट को हर साल लाखों कांवड़ियों के लिए सुरक्षित मार्ग के रूप में तैयार किया जाता है।

कांवड़ यात्रा 2025: अफसरों से की सीधी बातचीत, ली तैयारियों की जानकारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों से यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

बिजनौर में बने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 90 सिपाही तैनात

बिजनौर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, जिले में करीब 20 जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन बिंदुओं पर यातायात पुलिस के 90 जवानों की तैनाती कर दी गई है।9 जुलाई की शाम से यह डायवर्जन प्लान लागू होने की संभावना है।

कांवड़ यात्रा 2025: मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए मुरादनगर तक रूट का सर्वे

सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादनगर की ओर जाने वाले पूरे कांवड़ मार्ग को ऊपर से देखा। गंगनहर पटरी को विशेष रूप से मॉनिटर किया गया क्योंकि यह कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग माना जाता है। यहां लाखों शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर गुजरते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीएम का निरीक्षण वीडियो

कांवड़ यात्रा 2025: मुख्यमंत्री के इस हवाई निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने सीएम योगी की सक्रियता और यात्रा मार्गों की सुरक्षा को लेकर उनकी गंभीरता की सराहना की है, हर साल सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार व्यक्तिगत रूप से रूट की निगरानी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Read More: IMO के अध्यक्ष की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात: चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

Watch this: भेल बनाम रहवासी…अब होगा आंदोलन! 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal GG Flyover Traffic Jam: जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की, वहीं बना परेशानी की वजह – भोपाल में घंटों जाम
Next: सिख समाज विरोध: यूपी में धर्मांतरण पर भड़का सिख-सिंधी समाज

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.