Kailash Mansarovar Yatra UP: कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी। CM योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर के 555 यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि वितरण की। इस दौरान CM योगी ने कहा कि रामेश्वर यात्रा की भी सुविधा लाने का ऐलान किया। CM योगी ने मंगलवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है

1 लाख की सहायता
योगी सरकार तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह सहायता राशि प्रदान की है। इस फैसले से धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान CM योगी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह यात्रा कठिन और काफी खर्चीली होती है। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ी पहल शुरू की। योगी सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार धार्मिक स्थलों के विकास, तीर्थ यात्राओं को सुविधाजनक बनाने और श्रद्धालुओं को प्रोत्साहन देने के लिए काम कर रही है।
श्रद्धालु जनों को कोई समस्या न हो इसलिए हम लोगों ने वर्ष 2017-18 में गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण किया… pic.twitter.com/evo12Ng4NL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 17, 2026
Kailash Mansarovar Yatra UP: कैसे करें आवेदन?
अगर आप भी योगी सरकार के इस योजना का लाभ पाना चाहते है तो इसके लिए www.updharmarthkarya.in पर आवेदन करना होगा। धर्मार्थ निदेशालय के परीक्षण के बाद यात्रियों के बैंक खाते में 1-1 लाख रुपये सरकार भेजेगी। भारत सरकार की ओर से आयोजित होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के अतिरिक्त अपने व्यक्तिगत स्त्रोतों से और प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी के जरिए यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इन दस्तावेजों की जरूरत
इसके लिए यात्रियों को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर 3 महीने के भीतर आवेदन करना होगा। साथ ही फोटो, आधारकार्ड, पैनकार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और वीजा, बैंक खाते की जानकारी, यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र देना होगा। इन डोक्यूमेंट्स की जांच के बाद अनुदान का पैसा सीधे यात्री के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे।
