
‘रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है’
होली मिलन समारोह में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर गोरखपुर सांसद रवि किशन भी थे। गोरखपुर में आगामी विकास की योजनाओं पर बात करते हुए CM योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो कहीं भी नाच गाकर कमा सकता है, लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा का क्या होगा? उन्हें कुछ तभी मिलेगा, जब जनता की समृद्धि होगी। UP के मुख्यमंत्री की ये बात सुन रवि किशन का भी रिएक्शन देखने लायक था। CM योगी की बात सुनकर पहले रवि किशन सुनकर चौंके, बाद में खुद भी हंसी नहीं रोक पाए। CM योगी की स्पीच का ये वाला अंश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
CM Yogi Ravi Kishan: व्यापारियों के लिए कॉम्लेक्स
CM योगी गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और आरती कार्यक्रम में पाण्डेयहाता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पाण्डेयहाता में पहले सकरी गली थी, अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर हो जाएगा। यहां के व्यापरियों को लाभ होगा। एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा।
रवि किशन ने गाया गाना
सीएम के साथ मौजूद इस कार्यक्रम में रवि किशन का जोश देखने लायक था। उन्होंने माइक संभालते ही होली का मशहूर गाना होली खेलें रघुबीरा..गाना गुनगुनाने लगे। रवि किशन ने DJ वाले से कहा कि ए DJ वाले … वही म्यूजिक बजाओ जो पहले बजाया था… ऐ DJ वाला खाली म्यूजिक लगाना बस… सुनते ही मौजूद जनता भी खूब झूम उठी।
