रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5A पर रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया। इसके निर्माण में 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है। बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही CM योगी आदित्यनाथ खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित किया।


CM Yogi Flyover Inauguration: विपक्ष पर निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। CM ने कहा 2017 से पहले राज्य में भय, आतंक, अराजकता, दंगे और बिमारी थी। ना बेटी सुरक्षित थी ना व्यापारी। जाति के नाम पर राजनिती की जाती थी। प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता था। लेकिन अब BJP के नेतृत्व में समस्या नहीं समाधान की बात होती है।
कौन लोग थे,
जिन्होंने प्रदेशवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था… pic.twitter.com/nKx6G2bYvs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 27, 2026
जाम से लोगों को मिलेगी राहत
CM Yogi Flyover Inauguration: 1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी और महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की आसानी होगी।
बता दे, 605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कालेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सुगम हो गया है।
