Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने किया नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण
  • उत्तर प्रदेश

CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी ने किया नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण

Pradeep Anand May 12, 2025

CM Yogi in Gorakhpur: गोरखपुर के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम द्वारा 14.22 करोड रुपए की लागत से निर्मित नगरीय सेवा केंद्र और शहर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण किया। यह केंद्र नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनकी दहलीज पर प्रदान करने की दिशा में एक पहल है।

यहां मिलेगी सभी सुविधाएं

यहां संपत्तिकर, मूल्यांकन और भुगतान, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होगी। केंद्र में प्रशिक्षित कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे डिजिटल इंटरफेस और सूचना काउंटर नागरिकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का उद्घाटन

इसी के साथ ही सीएम योगी ने गोरखपुर के पहले सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर का भी उद्घाटन हुआ। जिसे राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

योग हॉल, इंडोर गेम्स, पुस्तकालय जैसी तमाम सुविधाएं

बता दे कि, इसमें योग हॉल, इंडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श, फिजियोथैरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। इसी के साथ ही परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बदलाव तभी प्रभावी होता है जब आम जनमानस उसे जन आंदोलन के रूप में लेते हैं। अगर हम उसे सुविधा को केवल औपचारिकता बना कर कुछ लोगों तक सीमित कर देते हैं, तो उसका लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पाएगा और वह योजना कभी सफल नहीं हो सकती।

आज हमारा गोरखपुर बदल रहा है, इस बदलाव में आम जनमानस को भी जोड़ना पड़ेगा… pic.twitter.com/XBiwuBNDjD

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 12, 2025

योजना को सफल करना है तो उसकी पहली शर्त होती है योजना को सुलभ बनाकर आम जनमानस को उसके साथ जोड़ना। उन्होंने कहा कि इस बदले हुए परिवेश में जब दुनिया आगे बढ़ रही है तो भारत विकास की एक नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

गोविन्द कुशवाहा की रिपोर्ट

About the Author

Pradeep Anand

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raveena Missile Photo Viral: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच रवीना की मिसाइल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल!
Next: सीमा पर सीएम धामी का ‘वीर जवानों’ को सलाम! बनबसा में SSB जवानों से मिले 🚨

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.