Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लोगों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार अपनी घोषणा के मुताबिक समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है।
होली पर CM योगी का तोहफा

1.86 करोड़ परिवारों को सौगात

CM योगी ने कहा डबल इंजन की सरकार ने जो घोषणा की थी, उसी क्रम में आज 1500 करोड़ रुपए की राशि 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जारी की जा रही है। अब वो अपने नजदीक के जिस भी एजेंसी से उनका कनेक्शन है वहां पर जाएंगे तो इस राशि का यूज करते हुए वे लोग अपना एक भरा हुआ सिलेंडर वहां से उपलब्ध कर सकते हैं, और वहां से ले सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा आपको दी जा रही है। इसके लिए मैं बधाई देता हूं शुभकामनाएं देता हूं।

1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

CM Yogi Subsidy Ujjwala: धुएं से मुक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य त्योहार पर गरीब और वंचित परिवारों को आर्थिक राहत देना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाई है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खाना बनाने के लिए लकड़ी और उपलों का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती थीं। गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को धुएं से आजादी मिल गई और उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंदर महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए कार्य कर रही है… pic.twitter.com/m5GmRs0uzj

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 28, 2026

1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर 

सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है और किसी भी पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित जीवन मिला है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही है। उज्ज्वला योजना केवल एक गैस कनेक्शन योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहल है। राज्य सरकार लगातार गरीब कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में काम कर रही है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
Next: CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Related Stories

Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
UP Holi Holiday
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

CM योगी का तोहफा, होली पर 3 दिन की छुट्टी, रंग में रंगे बांके बिहारी 

himani Shrotiya February 27, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.