योगी सरकार का रिकॉर्ड
एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया। इस फैसले से न केवल पुलिस और शिक्षा जैसे बड़े विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। बल्कि योगी सरकार के नाम 10 सालों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।
UP Government Jobs Recruitment: सबसे बड़ी पुलिस भर्ती
मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप शासन ने विभागों से खाली पदों का ब्यौरा तैयार कर लिया है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक, साल 2026 में सबसे बड़ी भर्ती पुलिस और शिक्षा विभाग में देखने को मिलेगी, जहां दोनों ही विभागों में करीब 50-50 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

पुलिस-शिक्षा विभाग में भर्ती
पुलिस विभाग में 30 हजार कॉन्स्टेबल, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर और 15 हजार अन्य पदों पर भर्ती होगी, वहीं शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों से लेकर लेक्चरार और प्रिंसिपल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, राजस्व विभाग में 20 हजार पदों और स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास जैसे विभागों में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

8 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी
UP Government Jobs Recruitment: पिछले साढ़े 8 सालों में योगी सरकार ने साढ़े 8 लाख से ज्यादा युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवा से जोड़ा है। अब 2026 की इस मेगा भर्ती योजना के साथ ही यूपी देश का ऐसा पहला राज्य बनने की ओर अग्रसर है, जिसने एक दशक के अंदर 10 लाख युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर प्रदान किया है।
