CM Yogi congratulated to pm: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बन गए हैं. लगातार 13 साल से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री और अब 12 साल से प्रधानमंत्री के रूप में वे काम कर रहे हैं. इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है.

आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है
CM Yogi congratulated to pm: सीएम ने कहा की 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई. ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है.
‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही
CM Yogi congratulated to pm: योगी ने आगे लिखा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सुपथ पर चलते हुए भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे.
