CM Yogi Bayan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया…
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है…
इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलैस स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
प्रदेश में मिल रहा सभी जरूरतमंदों को इलाज-सीएम
सीएम ने कहा कि प्रदेश में इलाज अब किसी गरीब के लिए मुश्किल नहीं रहा…
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पिछले आठ वर्षों में जरूरतमंदों को इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है, बिना किसी भेदभाव के…
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व समाजवादी सरकार में केवल पार्टी से जुड़े लोगों को इलाज के लिए धन दिया जाता था…
लेकिन अब हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी को लाभ मिल रहा है।
प्रदेश के हर जिले में खुल रहा मेडिकल कॉलेज-सीएम
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यूपी में अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है…
और इन कॉलेजों में अच्छे प्रोफेसरों की तैनाती की जा रही है…
इसके साथ ही सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक्स का निर्माण भी किया जा रहा है…
प्रदेश में हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया जा रहा है…
जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
read more: क्या गोविंदा शादी के 37 साल बाद ले रहें है तलाक? जानिए क्या है मामला..
उच्च गुणवक्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी-सीएम
CM Yogi Bayan: सीएम ने एसजीपीजीआई (संजय गांधी पीजीआई) का भी उल्लेख किया…
जो आज पूरे उत्तर भारत में एक बेहतरीन संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है…
उन्होंने बताया कि एसजीपीजीआई में 1200 बेड की सुविधा थी, जो अब बढ़कर 2200 बेड तक हो चुकी है…
यहां नए आठ विभाग भी स्थापित किए गए हैं, जिससे प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
watch now: CM Mohan,MP के 7,800 छात्रों को मिली मुफ्त स्कूटी
